यदि आप ज्योतिष शास्त्र में विश्वास रखते हैं तो आज हम आपको राशि के अनुसार बताने वाले हैं कि सिंह राशि के जातकों का स्वभाव कैसा होता है| जिन जातकों के जन्म समय, जन्म पत्रिका में चन्द्रमा सिंह राशि में स्थित होता है, उनकी सिंह राशि (Cancer Zodiac Sign People Nature) होती है| सिंह राशि का स्वामी सूर्य है|
इस राशि के जातकों के लिए 1, 4, 10, 13, 19, 22 अंक शुभ हैं|
कैसे होते हैं सिंह राशि के जातक (Cancer Zodiac Sign People Nature) ?
राजसी व रौबदार
इस राशि के जातकों का स्वभाव राजसी व रौबदार होता है| ये लोग बहुत आलसी होते हैं, लेकिन अंत तक अपने कार्य को पूरा कर लेते हैं| ये लोग किसी के अधीन रहकर कार्य करना पसंद नहीं करते| इनकी इच्छाशक्ति एवं आत्मविश्वास बहुत प्रबल होता है जिससे वे कम योग्यता होने पर भी उच्च पदों पर आसीन हो जाते हैं|
नेतृत्व क्षमता
जातकों में नेतृत्व क्षमता बहुत अधिक होती है| सिंह राशि वाले जातक समाज में सम्मान व प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं| वे सामाजिक मार्गदर्शन में कुशल होते हैं| उनके मित्र श्रेष्ठ होते हैं|
गुस्सा
यदि सिंह राशि के जातकों की बात न मानी जाए तो वे शीघ्र ही क्रोधित हो जाते हैं किंतु उनका क्रोध क्षणिक होता है| सिंह राशि वाले जातकों की राजनीति में विशेष रुचि होती है|
अहंकारी
इस राशि के जातक सामान्यत: अहंकारी होते हैं| ये लोग दूसरों की मदद करते तो हैं लेकिन बाद में अहसान भी दिखाने से नहीं चुकते|
सिंह राशि की लड़कियां
इस राशि की लड़कियां आत्मविश्वासी व साहसी होती हैं| ये अपने जीवन साथी पर सब कुछ लुटाने को तैयार होती है|
– रंजीता
जानिए कैसे होते हैं मिथुन राशि के लोग
जानिएं कैसे होते हैं वृषभ राशि के लोग
जानिए कैसे होते हैं मेष राशि के लोग ?
रहें हर खबर से अपडेट, ‘टैलेंटेड इंडिया’ के साथ| आपको यहां मिलेंगी सभी विषयों की खबरें, सबसे पहले| अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए आज ही डाउनलोड करें Download Hindi News App और रहें अपडेट| ‘टैलेंटेड इंडिया’ की ख़बरों को फेसबुक पर पाने के लिए पेज लाइक करें – Talented India News
