आज सूर्य और चंद्रमा का सिद्धि योग बन रहा है, जिससे कई राशियों की उलझनें खत्म होने वाली हैं| आइये जानते हैं कि आपकी भी राशि उन राशियों में शामिल है क्या? सिद्धि योग बनने से कामकाज में आ रही रुकावटें भी खत्म हो जाएंगी|
मेष राशि
आज मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा दिन है| आपको रोजमर्रा के कामों से फायदा हो सकता है। प्रॉपर्टी के काम भी पूरे हो सकते हैं| थकावट भी महसूस हो सकती है, कुछ गलतफहमियों के कारण अपनों से मनमुटाव भी हो सकता है|
वृष राशि
इस राशि के जातकों को आज धन लाभ हो सकता है| व्यापार में आज लिए गए फैसले फायदेमंद साबित होंगे| बड़े निवेश का फायदा मिलेगा| बिना सोचे-समझे कोई ऐसी बात करने से बचें, जिससे मुसीबत बढ़ जाए| मनमर्जी से किया गया काम पारिवारिक तनाव को बढ़ाएगा|
मिथुन
इस राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ख़ास है| आज रुका हुआ धन वापस मिलेगा, सोचे-समझे काम पूरे होंगे| कुछ ऐसी बातें या चीजें आपके सामने आ सकती हैं, जो आपको आने वाले दिनों में बड़ा फायदा देंगी| सेहत का ध्यान रखें, थकावट महसूस हो सकती है|
कर्क
आज इस राशि के जातकों का बड़े लोगों से संपर्क हो सकता है| कई लोग आपके कार्यों में मदद को तैयार होंगे| कोई नया काम शुरू करने से पहले पूरी सावधानी रखें| कई कार्यों को एक साथ शुरू करने से परेशानियां बढ़ सकती हैं|
सिंह
आज आपके लिए दिन सामान्य होगा| पूरी मेहनत करने पर मज़ा आएगा| जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहेगा| किसी भी विवाद में पड़ने से बचें| घर और ऑफिस दोनों जगह कुछ परेशान करने वाला माहौल बन सकता है, सावधानी रखें|
कन्या
कन्या राशि के जातकों को भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से लाभ होगा| आज आप मजबूती और धैर्य से काम लेंगे, नकारात्मक विचारों और ऐसे माहौल से दूर रहने की कोशिश करेंगे| दूसरों की मदद करते-करते खुद भी थकावट महसूस करेंगे, पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है|
तुला
आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें फायदा होगा| घूमने-फिरने के लिए भी समय अच्छा रहेगा| कोई ऐसा कार्य न करें, जो
विवाद का कारण बन सकता है| रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत और भाग-दौड़ ज्यादा हो सकती है|
वृश्चिक
इस राशि के जातकों की जिम्मेदारी बढ़ सकती है| कार्यक्षेत्र में शांति रहेगी, सभी काम समझदारी से निपटा लें| यात्रा का मुहूर्त बन सकता है| चोट और एक्सीडेंट के योग बन रहे हैं, सावधानी रखें| कोई भी नया काम करने से बचें|
धनु
आपकी पुरानी परेशानियां खत्म हो जाएगी| सफलता के लिए धैर्य ज़रूरी है, खुद पर ध्यान देने की आवश्यकता है| समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कामकाज पूरे हो सकते हैं| परिवार में निराशाजनक परिस्थितियां बन सकती है| परिवार के कुछ लोगों के कारण आप परेशान हो सकते हैं|
मकर
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा होगा| आज आप खुद को साबित करके दिखा देंगे, आप बुद्धि से अपने काम पूरे करवा सकते हैं| अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है| किसी से अपने मन की बात शेयर करने से भी बचें| किसी नजदीकी से मतभेद हो सकता है|
कुंभ
रुका हुआ धन वापस मिल सकता है| आज आप किसी भी अनबन को जल्द ही सुलझाने की कोशिश करें| कई अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे| कामकाज में ज्यादा मेहनत के बावजूद कुछ कम सफलता मिलेगी| नौकरी और कामकाजी जीवन में दुश्मनों से सावधान रहें|
मीन
आज आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं| कोई बड़ी परेशानी खत्म हो सकती है| आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव की संभावना है| काम न होने पर चिड़चिड़ापन भी बना रहेगा| विवाद या बहस की स्थिति बन सकती है|
इन आदतों के कारण इंसान बनता है कंगाल
इन राशियों के लिए खुशियों से भरा होगा नया साल
इन राशि वालों को मिलेगा बड़ा उपहार
