भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कभी काम की वजह से तो कभी किसी और कारण से हम खुद पर ध्यान नहीं दे पाते हैं| ऐसे में आपका खानपान भी नियमित नहीं हो पाता है| इससे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें धीरे-धीरे बढ़ने लगती हैं| हम कमजोरी महसूस करने लगते हैं| यदि आपके साथ भी ऐसा ही होता है, यदि आप भी सुबह उठने के बाद कमजोरी महसूस करते हैं, यदि दिनभर थकान रहती है तो आपको खुद पर ध्यान देने की आवश्यकता है| आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करना होगा|
ऐसे रहे उर्जावान
यदि आप नियमित दिनचर्या अपना लेते हैं तो ऐसे में आपके शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होगा और जीवन ख़ुशी के साथ गुजरेगा| दरअसल, सही डाएट फॉलो नहीं करने से शरीर का एनर्जी लेवल घट जाता है, जिससे काम करने में भी मन नहीं लगता और नींद भी बहुत आती है| ऐसे में आपको नीचे दिए गए उपाय अपनाना चाहिए|
सुबह का नाश्ता कभी न भूलें –
सुबह का नाश्ता कभी भी नहीं भूलना चाहिए| नाश्ते में प्रोटीन को शामिल करना चाहिए| यदि आप पेटभर पौष्टिक नाश्ता करते हैं तो दिनभर एनर्जी लेवल में गिरावट नहीं आएगी|
घर का खाना ही खाएं
जितना संभव हो घर का बना ही खाएं| घर का बना पौष्टिक खाना बाहर के खाने से ज्यादा सेहतमंद होता है| आप यदि स्कूल, कॉलेज या ऑफिस जाते हैं तो घर का बना खाना ही लेकर जाएं| इससे आपके पैसे भी बचेंगे और आप सेहतमंद भी रहेंगे|
फलों का अधिक सेवन करें –
फलों में मिनरल्स और विटामिन्स भरपूर मात्रा में होते हैं, इन्हें खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है| सेहतमंद रहने के लिए दिनभर में कम से कम दो तरह के फलों का सेवन करें| मौसमी फलों के सेवन से सेहत को अत्यधिक लाभ मिलते हैं|
पानी खूब पीएं
शरीर में पानी की कमी के कारण भी कमजोरी महसूस होने लगती है| ऐसे में शरीर को डिहाइड्रेट यानी पानी की कमी से बचाने के लिए खूब पानी पिएं| हर 2 घंटे में कम से कम 1 गिलास पानी ज़रूर पीना चाहिए| इससे दिनभर एनर्जी लेवल बना रहता है|

2 Comments
Pingback: बारिश में अपनाइये ये 10 Hacks, मज़ा दोगुना हो जाएगा - Talentedindia
Pingback: health tips Just a teaspoon of sugar will increase memory