वैसे तो बादाम खाना सेहत के लिए अच्छा होता है, इसे खाने से दिमाग तेज होता है। बादाम खाने से शरीर की कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं| इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं, लेकिन कुछ व्यक्तियों के लिए बादाम खाना नुकसानदायक भी हो सकता है|
बादाम हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है| इसीलिए कुछ लोगों को बादाम खाने से बचना चाहिए, नहीं तो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है| आइये जानते हैं किसे बादाम नहीं खाना चाहिए –
पथरी
जिस व्यक्ति को पथरी की समस्या होती है उसने बादाम नहीं खानी चाहिए| इसमें पाए जाने वाला ऑक्सलेट नुकसानदायक हो सकता है|
ब्लड प्रेशर
जिन व्यक्तियों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती हैं, उन्हें भी बादाम खाने से बचना चाहिए, क्योंकि ब्लड प्रेशर की दवाईयों के साथ बादाम नुकसानदायक हो सकता है|
पांच संबंधित समस्याएं
यदि आपका खाना सही ढंग से नहीं पचता है या आपको भी एसिडिटी की समस्या रहती है तो आपको भी बादाम खाने से बचना चाहिए| बादाम में फाइबर ज्यादा होता है, जिसके सेवन से दिक्कत और बढ़ जाती है|
मोटापा
यदि आप मोटापे की समस्या से ग्रसित हैं, तो बादाम नहीं खाना चाहिए| बादाम में कैलोरी और वसा पाया जाता है, जिससे वजन बढ़ने की संभावनाएं ज्यादा हो जाती हैं|
एंटिबायोटिक दवाईयां
यदि आप किसी भी बीमारी के लिए एंटीबायोटिक दवाइयों का उपयोग कर रहे हैं तो आपको भी बादाम खाने से बचना चाहिए| बादाम खाना नुकसानदायक हो सकता है|
