लगभग हर भारतीय रसोई में करी पत्ता जरूर होता है। करी पत्ता व्यंजनों को और भी ज्यादा लजीज बना देता है। करी पत्ता सिर्फ आपके खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि आपको सेहतमंद भी रखता है। लगभग हर व्यंजन में इसका इस्तेमाल किया जाता है। करी पत्ता डालने से खाने की सुगंध और स्वाद दोनों ही बढ़ जाता है। क्या आप जानते हैं कि, करी पत्ता को आयुर्वेद के इलाज के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। करी पत्ता में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसी कारण इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है। आज हम आपको बताते हैं कि करी पत्ता हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है।
हृदय के लिए फायदेमंद
आपको यह जानकार हैरानी होगी कि करी पत्ता कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है। सिर्फ इतना ही नहीं करी पत्ता बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। दिल से जुडी बीमारियों के बचाव में करी पत्ता बेहद ही अहम भूमिका निभाता है। शुगर से पीड़ित मरीजों के लिए तो करी पत्ता वरदान साबित होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर, शरीर में इन्सुलिन को प्रभावित करता है। इसके नियमित रूप से सेवन करने पर शगर लेवल नियंत्रित रहता है।
लिवर को रखता है स्वस्थ
सिर्फ हृदय को नहीं बल्कि करी पत्ता हमारे लिवर को भी सेहतमंद रखता है। अगर लिवर से जुडी कोई परेशानी हो तो करी पत्ता का सेवन जरूर करना चाहिए। करी पत्ता में विटामिन A और C पाया जाता है। करी पत्ता फॉलिक एसिड और आयरन का भी महत्वपूर्ण स्रोत है। लिवर से जुडी हर समस्या को करी पत्ता जड़ से खत्म कर देता है।
बालों को बनाता है चमकदार
अगर आपके बाल उम्र से पहले ही सफ़ेद होने लगे हों या फिर झड़ने लगे हों तो आपको करी पत्ता का सेवन जरूर करना चाहिए। करी पत्ता बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है। इसके अलावा करी पत्ता रूसी की समस्या से भी निजात दिलाता है। रोजाना करी पत्ता का सेवन करने से किसी भी प्रकार का स्किन इन्फेक्शन नहीं होता। करी पत्ता में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-फंगल गुण होते हैं तो त्वचा को इन्फेक्शन से बचाते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, ‘टैलेंटेड इंडिया’ के साथ| आपको यहां मिलेंगी सभी विषयों की खबरें, सबसे पहले| अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए आज ही डाउनलोड करें Download Hindi News App और रहें अपडेट| ‘टैलेंटेड इंडिया’ की ख़बरों को फेसबुक पर पाने के लिए पेज लाइक करें – Talented India News
