शाहरुख खान की फिल्म ‘ज़ीरो’ का नया गाना ‘हुस्न परचम’ रिलीज़ हो गया है| इस गाने में कैटरीना कैफ बेहद ही आकर्षक अंदाज़ में दिखाई दे रही हैं| उनके डांस को देखकर आप भी उनके कायल हो जाएंगे| फिल्म ‘ज़ीरो’ में कैटरीना कैफ बबीता कुमारी का रोल अदा कर रही हैं| फिल्म के नए गाने ‘हुस्न परचम’ में भूमि त्रिवेदी और राजा कुमारी ने अपनी आवाज दी है| वहीं इस गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं|
देखें फिल्म ‘ज़ीरो’ का ट्रेलर
देखें फिल्म ‘ज़ीरो’ का नया गाना ‘हुस्न परचम’
देखें फिल्म ज़ीरो का गाना ‘इश्कबाजी’
10 दिसम्बर को फिल्म ‘ज़ीरो’ के नए गाने हुस्न परचम का नया टीज़र जारी किया गया था| तभी से लोग इस गाने का इंतज़ार करने लगे थे| रिलीज़ होते ही यह गाना काफी वायरल हो गया है|
Poore desh mein chakka jaam lag jayega
Jab Babita Kumari ka #HusnParcham lehrayega.
Stay tuned for the most sizzling song of the year releasing on December 12th!https://t.co/SQkPEdk7Dx#KatrinaKaif @anushkasharma @aanandlrai @ajayatulonline @irshad_kamil @BoscoMartis pic.twitter.com/buKGxKqYOr— Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 10, 2018
इससे पहले इस फिल्म का गाना ‘मेरा नाम तू’ और ‘इश्कबाजी’ रिलीज़ किया गया था, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था| ‘इश्कबाजी’ गाने में शाहरुख़ के साथ सलमान खान भी डांस करते हुए नज़र आए थे| सलमान खान भी इस फिल्म में मेहमान भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे|
Somebody asked me what Husn Parcham means. Well it means announcement of ones beauty…roughly. Smoothly it means just this…!!! Song out tomorrow…#HusnParcham pic.twitter.com/idzR6i2Lbs
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 11, 2018
शाहरुख़ और कैटरीना के अलावा इस फिल्म में अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं| शाहरुख़-अनुष्का शर्मा के किरदार लोगों को काफी आकर्षित कर रहे हैं| फिल्म में शाहरुख़ खान एक ऐसा किरदार निभा रहे हैं, जिसका कद काफी छोटा है| यह पहला मौका है, जब किंग खान बड़े पर्दे पर बौने व्यक्ति का किरदार निभाने वाले हैं| वहीं अनुष्का वैज्ञानिक की भूमिका में हैं| अनुष्का ने अपने किरदार के लिए तीन महीने कड़ी मेहनत की| इस दौरान ऑक्युपेशनल थेरेपिस्ट और ऑडियोलॉजिस्ट की मदद ली| फिल्म ‘ज़ीरो’ 21 दिसम्बर को रिलीज़ हो रही है|
फिल्म ज़ीरो का नया गाना ‘इश्कबाजी’ रिलीज़
ZERO Trailer !! इस ‘ज़ीरो’ को ज़ीरो मत समझना
ज़ीरो को मिली तारीफ, फिर भी शाहरुख़ खफ़ा
