इस वर्ष वैलेंटाइन-डे के मौके पर मलयालम अदाकारा प्रिया प्रकाश का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था| तभी से उन्हें ‘द वायरल गर्ल’ का टेग मिल गया था| अपने पहले वीडियो से ही प्रिया चर्चा में बनी हुई हैं| लेकिन इस बार उनकी चर्चा की वजह उनका कोई वीडियो नहीं बल्कि उनके उपर लगे आरोप हैं, जो प्रिया की मुश्किलें बढ़ा सकता है| दरअसल, प्रिया की फिल्म ‘ओरू अदार लव’ के गाने को बैन करने की मांग एक बार फिर उठने लगी है| उन पर मुस्लिम भावनाएं भड़कने का आरोप है।
अब प्रिया प्रकाश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर ली गई है| फिल्म के गाने ‘माणिक्य मलाराया पूवी’ से मुस्लिमों की भावनाएं आहात हुई हैं| हैदराबाद के मुस्लिम समुदाय को प्रिया प्रकाश के एक्सप्रेशन और गाने के बोल को लेकर आपत्ति है| राज्य के दो लोगों ने प्रिया के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कराई है|
बता दें कि, इससे पहले भी इस गाने के खिलाफ फरवरी में भी महाराष्ट्र के एक स्थानीय संगठन ने मुस्लिमों की भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया था| फिल्म के निर्देशक ओमर लुलु के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई थी|

Comment