पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के सामने अब भी नई अभिनेत्रियां पानी कम चाय लगती हैं| आज भी बॉलीवुड में उनके हुस्न की चमक बरकरार है| अपनी फिटनेस और खूबसूरती के दम पर फैंस के दिलों पर राज करने वाली सुष्मिता सेन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं|
इन दिनों वे अपने से 15 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड को डेट कर रही हैं| सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है| उनके फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं|
सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे पूल के सामने खड़ी हुई हैं| तस्वीर में सुष्मिता ने लैवेंडर कलर की एक चुनरी अपने सिर के ऊपर हाथों में ली हुई है| इसी कलर की बिकिनी पहनी सुष्मिता सेन बला की खूबसूरत नज़र आ रही हैं| सुष्मिता के बैकग्राउंड में नीला आसमान और सामने स्विमिंग पूल दिखाई दे रहा है|
सुष्मिता सेन की ये तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं| सुष्मिता के फैंस उनके इस बोल्ड अंदाज को देखकर कमेंट भी कर रहे हैं| एक फैंस ने लिखा है, “आप बेहद अलग हैं, क्या मैं आपके साथ डेट पर जा सकता हूं|”
वहीं उनके एक अन्य फैंस ने कमेंट किया, “मुझे यकीन है कि भगवान ने आपको अपना पूरा समय दिया है बाकी मानव जाति जल्दबाजी में बनाई गई है|” सुष्मिता के एक फैंस ने कमेंट किया, “जब एक आकाश को देखकर दूसरा आकाश पिघल रहा है, यही ब्रह्मांड की खूबसूरती है|”
Zero Review : शाहरुख खान के फैंस बिलकुल न पढ़ें !
देखें नया गाना, सिंबा की धमाकेदार एंट्री
घर पहुंची अभिनेत्री तो उड़ गए होश
