अपने देसी ठुमकों से सभी का दिल जीतने वाली सपना चौधरी के डांस को देखने के लिए फैंस हमेशा उत्साहित रहते हैं| सपना की एक झलक पाने के लिए फैंस का उत्साह देखते ही बनता है| आए दिन सपना चौधरी के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं| यह साल कुछ ही दिन में खत्म होने वाला है और नए साल के स्वागत के लिए सपना को कई जगहों पर डांस परफॉर्मेंस के लिए बुलाया गया है|
हाल ही में सोशल मीडिया पर सपना का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने अगले स्टेज शो की जानकारी दे रही हैं| इस वीडियो में सपना बता रही हैं कि उनका अगला शो मेरठ में 4 जनवरी 2019 को होगा यानी मेरठ वासियों तैयार हो जाओ सपना चौधरी के ठुमके देखने के लिए| इसी के साथ सपना ने अपने इस वीडियो में अपने सभी फैंस को नए वर्ष की शुभकामनाएं भी दी|
https://www.instagram.com/p/BriVXsfgaU0/
विडियो डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करिएं
इससे पहले सपना चौधरी का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वे मशहूर गायक दलेर मेहंदी के साथ डांस करते हुए नज़र आ रही थीं| यह वीडियो बहुत ही कमाल है क्योंकि इस अंदाज में उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया है| पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के साथ उनकी ट्यूनिंग कमाल की नज़र आ रही है| वीडियो में सपना चौधरी ने गुलाबी रंग का टॉप और सफेद रंग का लहंगा पहना हुआ है| दलेर मेहंदी अपने लोकप्रिय गाने ‘कुड़ियां शहर दियां’ गा रहे हैं और सपना इस गाने पर शानदार डांस कर रही हैं|
सपना चौधरी का वायरल वीडियो
https://www.instagram.com/p/Brh1xW0g90N/
विडियो डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करिएं
सपना चौधरी सिर्फ भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी इंडस्ट्री में ही अपने जौहर नहीं दिखा रही हैं, बल्कि हिंदी गानों पर भी उनके ठुमके दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं| अब तो सपना फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ से बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करने आ रही हैं| सपना बॉलीवुड फिल्म ‘वीरे की वेडिंग’ और ‘नानू की जानू’ में स्पेशल सॉन्ग भी कर चुकी हैं|
Teaser : अब गोलियां चलाएंगी सपना चौधरी
Video: सपना चौधरी अपने बयान के बाद फिर सुर्खियों में
Video: यूट्यूब पर धूम मचा रहा सपना चौधरी का नया वीडियो

2 Comments
Pingback: Download Sapna Choudhary New HD Video Songs : भोजपुरी गानों के वीडियो
Pingback: Download Sapna Choudhary New HD Video Songs 2019