आजकल साउथ की फिल्मों के कलाकारों का बोलबाला है| इनके बढ़ते क्रेज की वजह से टेलीविजन पर भी साउथ की फिल्मों को ही दिखाया जाता है| साउथ के अभिनेताओं को आज पूरे देश में पहचाना जाने लगा है| अब दर्शक इन कलाकारों के निजी जीवन के बारे में जानने के लिए भी अधिक उत्सुकता दिखा रहे हैं| सभी जानना चाहते हैं कि फिल्मों में आने से पहले ये कलाकार क्या करते थे| ये किस तरह फ़िल्मी दुनिया से जुड़े|
आज के इस ख़ास आर्टिकल में हम आपको साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चार ऐसे अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका असली नाम बहुत कम लोग जानते हैं| इन अभिनेताओं को दर्शक बहुत पसंद करते हैं| तो चलिए जानते हैं उन 4 अभिनेताओं के बारे में|
#1. रवि तेजा
रवि तेजा साउथ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं| हर कोई इनकी फिल्में देखना पसंद करता है| आपको बता दें कि इनका असली नाम ‘रविशंकर राजू भूपतिराजू रविशंकर’ है| इनकी अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफलता अर्जित करती है|
#2. जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर साउथ फिल्म के जाने-माने एक्शन हीरो हैं, इनकी फिल्में काफी लाजवाब होती हैं| इनका असली नाम ‘नंदमूरी तारक रामाराव जूनियर’ है|
#3. प्रभास
फिल्म बाहुबली से प्रभास ने विदेशों में अपनी एक अलग पहचान बना ली है| साउथ के साथ पूरे देश में इनकी फिल्मों को पसंद किया जाता है| प्रभास का असली नाम ‘वेंकट सत्यनारायण राजू उप्लापति’ है|
#4. चिरंजीवी
चिरंजीवी साउथ फिल्म के जाने-माने अभिनेताओं में से हैं, दर्शकों को इनकी फिल्में देखना काफी पसंद है| चिरंजीवी का असली नाम ‘शिवशंकर वरा प्रसाद कोनिडेला’ है|
