सोशल मीडिया से रातोंरात स्टार बनी Ranu Mondal लगातार सुर्ख़ियों में छाई हुई हैं| पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर स्वर कोकिला लता मंगेशकर के गाने गाकर रानू मंडल अपना गुजारा करती थीं, लेकिन आज उनके हुनर को मंच मिल गया है| उन्हें बड़े-बड़े ऑफर मिलने लगे हैं| बॉलीवुड के सिंगर हिमेश रेशमिया ने भी उनकी गायिकी से प्रभावित होकर अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया है| इसके लिए उन्होंने रानू मंडल (Ranu Mondal First Salary) को मोटी रकम भी दी है|
Teri Meri Kahani Song के बाद Ranu Mondal का एक और VIDEO VIRAL!
रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘हैप्पी, हार्डी एंड हीर’ के लिए अपना पहला गाना रिकॉर्ड कर दिया है| फिल्म के गाने ‘तेरी मेरी कहानी’ (Teri Meri Kahani Song) में रानू मंडल (Ranu Mondal) ने अपनी आवाज़ दी है| इस गाने की झलक हिमेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की है| हिमेश ने ‘तेरी मेरी’ गाने के लिए रानू को करीब 6-7 लाख रुपए ऑफर किए हैं, लेकिन उन्होंने इतनी बड़ी राशी लेने से इंकार कर दिया है (Ranu Mondal Fees)|
हिमेश ने रानू को जबरदस्ती पैसे दिए और कहा कि बॉलीवुड में तुम्हें सुपरस्टार बनने से कोई नहीं रोक सकता है| फिलहाल इस खबर की कोई पुष्टि नहीं हुई है| हिमेश या रानू की तरफ से फीस को लेकर कोई बात नहीं कही गई है| रानू का कहना है कि ये उनकी दूसरी जिंदगी है और इसे वह बेहतर बनाने की कोशिश करेंगी|
Teri Meri Kahani Song Hit, सलमान ने Ranu Mondal को दिया बड़ा तोहफा…!
बता दें कि, रानू मंडल ‘एक प्यार का नगमा है’ गा गाकर रातों रात सुपरस्टार बन गई| उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और आज वह अपने हुनर की वजह से बड़े प्लेटफ़ॉर्म पर पहुंच गईं हैं| रानू मंडल पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर की रहनेवाली हैं| रानू का लालन-पालन उनकी आंटी ने किया है| उन्होंने कम उम्र में ही अपनी मां को खो दिया था|
