प्रियंका चोपड़ा के फैंस उनकी शादी की तस्वीरों का इंतज़ार बड़ी बेसब्री के साथ कर रहे थे वहीं अब फैंस का यह इंतज़ार ख़त्म हो गया है| निक-प्रियंका की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं| एक मैगजीन ने निक-प्रियंका की शादी की तस्वीरें जारी की गई है| ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई हैं| तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई शादी की पहली तस्वीर सामने आई है|
क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई निक-प्रियंका की शादी की तस्वीरें
दोनों ही लुक में प्रियंका और निक काफी खबूसूरत लग रहे हैं| निक-प्रियंका की शादी की तस्वीरें पहले जारी नहीं की गई थी| जानकारी के अनुसार, प्रियंका और निक ने इंटरनेशनल मैगजीन से शादी की कवरेज का करार किया था| ये करार 17 करोड़ रुपए में हुआ था|
यही वजह है कि निक-प्रियंका की शादी की तस्वीरें कहीं पर भी जारी नहीं की गई थीं| शादी में मेहमानों के फोन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था|
दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हुई थी| इस दौरान शानदार आतिशबाजी की गई और क्रिश्चियन रीति रिवाजों से शादी पूरी हुई|
आज रिसेप्शन दिल्ली के ताज पैलेस होटल में होगा| प्रियंका और निक ने अपने इस रिसेप्शन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को भी न्योता भेजा है|
निक ने ऐसा क्या कहा कि प्रियंका रो पड़ी !
Nickyanka Wedding : जब अचानक रोने लगी प्रियंका
Photos : मेहमानों संग रवाना हुए प्रियंका-निक
