देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और विदेशी दूल्हे निक जोनस की शादी का जश्न जोर-शोर से मनाया जा रहा है| निक्यंका ने अपनी शादी में बेहद करीबी मेहमानों को ही बुलाया है| निक्यंका के सेलिब्रेशन के मौके पर फैमिली और फ्रेंड्स के साथ ही सेलिब्रेटीज़ शादी के वेन्यू पर पहुंच चुके हैं| उनकी रॉयल शादी जोधपुर के पैलेस में हो रही है|
निक्यंका की इस शाही शादी में केवल 80 मेहमान शामिल हो रहे हैं| राजस्थान के जोधपुर शहर में देसी तथा विदेशी सितारे पहुंच चुके हैं| दरअसल, प्रियंका की शादी में शामिल होने वाले अधिकतर मेहमान जोधपुर पहुंच चुके हैं| शादी की रस्मों का शुक्रवार से मेहंदी के साथ शुभारंभ हुआ| दोपहर में पूल साइड पर मेहंदी की रस्म निभाई गई| रात को संगीत का प्रोग्राम रखा गया| देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपनी फैमिली के साथ प्रियंका की शादी में शामिल होने शुक्रवार शाम ही पहुंच गए| वे रात करीब 10 बजे चार्टर प्लेन से पहुंचे| उनके साथ बेटी ईशा, बेटा अनंत और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट भी पीसी की शादी के समारोह में शामिल होने पहुंचे|
अंबानी परिवार के सदस्यों के चेहरों पर निक्यंका के संगीत की खुशी साफ झलक रही थी। नीता अंबानी जहां व्हाइट लहंगे के साथ रानी कलर के लहरिया दुपट्टे में थीं, वहीं ईशा ने मूंग रंग में वाइड रेड बॉर्डर के वेलवेट शरारा को मल्टी कलर कुर्ती व ब्लू दुपट्टे के साथ कैरी किया|
पीसी की शादी में सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता अपने बेटे आहिल के साथ पहुंच चुकी हैं| प्रियंका के मैनेजर चांद मिश्रा भी जोधपुर में हैं| फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी भी वहां पहुंच चुके हैं|
रात में संगीत समारोह में कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े के साथ प्रियंका की बहनों परिणीति चोपड़ा व मनारा चोपड़ा ने परफॉर्म किया| निक्यंका ने भी साथ में परफॉर्मेंस दी|
दीपवीर की शादी के जैसे ही निक्यंका की शादी में भी मोबाइल फोन बैन किए गए हैं| मेहमानों से उनके फ़ोन लेकर उन्हें बिना कैमरे वाले फ़ोन दिए गए हैं|
Photos! प्रियंका चोपड़ा की बैचलरेट पार्टी
निक को लेकर मुंबई लौटीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी में शामिल होंगे ये सितारे !

1 Comment
Pingback: परिणीति ने जीजू से जूते छिपाने के मांगे इतने करोड़ - Talentedindia