शादी के 6 महीने बाद बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता अंगद बेदी ने 18 नवंबर को एक नन्ही परी को जन्म दिया| इस नन्ही परी की पहली झलक नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की, जो काफी वायरल हो रही है| साथ ही उन्होंने बेटी का नामकरण भी कर दिया है| नेहा ने इंस्टाग्राम पर बच्ची के पैरों की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, हैलो वर्ल्ड…| फोटो के कैप्शन में लिखा, “मेहर धूपिया बेदी दुनिया को हैलो कह रही है| हालांकि, इस फोटो में बच्ची का चेहरा नहीं दिखाया गया|
Mehr Dhupia Bedi says hello to the world … ❤️ pic.twitter.com/DFWfsI39TF
— Neha Dhupia (@NehaDhupia) November 20, 2018
इसके बाद जाने-माने फोटोग्राफर विरल भयानी ने नेहा की बेटी की पूरी तस्वीर शेयर की| नेहा और अंगद ने बेटी के लिए जो नाम चुना है ‘मेहर’ , इसका मतलब होता है ‘कृपा’| शादी के 6 महीने बाद नेहा ने इस बच्ची को जन्म दिया है| हाल ही में एक इंटरव्यू में अंगद ने बताया था कि नेहा उनकी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं|
वहीं बच्ची के जन्म के बाद पिता आनंद ने बताया था कि बेटी के जन्म के बाद मां और बेटी दोनों सेहतमंद हैं| अंगद ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर मां और बेटी की हेल्थ की जानकारी दी| उन्होंने ट्वीट कर कहा, “पिछले दो दिन बेहद खुशियों भरे रहे हैं| नेहा और मेरी एक खूबसूरत बच्ची हुई है| आपकी शुभकामनाएं और प्यार के लिए आभारी हूं| मां और बेटी दोनों ठीक हैं|”
नेहा और अंगद ने इस वर्ष मई में अचानक शादी कर सभी को चौंका दिया था| इसके कुछ ही दिन बाद नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी की सूचना भी दी थी| हाल ही में ‘नो फिल्टर नेहा’ शो में अंगद बेदी ने बताया कि नेहा शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थीं|
