बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ की चर्चा शुरू हो गई है| इस फिल्म को लेकर सलमान के फैन्स काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं| फिलहाल सलमान इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग में व्यस्त हैं| इसी बीच सलमान ने इस फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया है| फिल्म के नए पोस्टर में सलमान की बांहों में जैकलीन फर्नांडिज नजर आ रही हैं और सलमान हाथ में एक पिस्टल लिए हुए हैं|
Racing hearts ♥ #Race3 #Songshoot in #Ladakh @Asli_Jacqueline @SKFilmsOfficial @tipsofficial #race3thisEid pic.twitter.com/LuPw8o7jOt
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 27, 2018
बता दें कि, फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग के लिए सलमान खान फिल्म की पूरी टीम के साथ इन दिनों काश्मीर की वादियों में है| शूटिंग के दौरान सलमान ने यहां की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से भी मुलाकात की थी|
फिल्म इस वर्ष ईद के मौके पर रिलीज़ होने वाली है| जल्द ही निर्माता फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ करने का भी मन बना रहे हैं| फिल्म ‘रेस-3’ में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिज, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे कलाकार हैं| बता दें, इस फिल्म का निर्देशन रेमो डीसूजा ने किया है |

Comment