ऋषि कपूर और तपसी पन्नू स्टारर फिल्म अपने विषय को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई है| हिन्दू-मुस्लिम के मुद्दे पर आधारित फिल्म मुल्क का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज़ किया गया था, जिसे लोगों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली| वहीं अब इस फिल्म का नया प्रोमो सामने आया है| इस वीडियो में ऋषि कपूर सवाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं| वीडियो में ऋषि कपूर कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ‘मुराद अली नाम है मेरा, मुराद अली मोहम्मद| नहीं जाउंगा पाकिस्तान, यहीं मरुंगा और मुसलमान मरुंगा| एक दिन साथ बैठते हैं हम दोनों, और साबित करते हैं अपना-अपना प्यार हिंदुस्तान के लिए| सिर्फ मै ही क्यों करुं। क्यों?”
प्रोमो देखें
Opinions! Differences! Court! Judgment! MULK-releases 3rd August pic.twitter.com/LDB4wwiyZb
— Rishi Kapoor (@chintskap) July 18, 2018
इससे पहले सोमवार को फिल्म का एक प्रोमो जारी किया गया था, जिसमें तापसी पन्नू अपने किरदार आरती मल्होत्रा के शादी के बाद आरती मोहम्मद बन जाने के बाद उनके प्रति समाज के बदले रवैये पर सवाल पूछती नजर आईं थी| वहीं इसके बाद मंगलवार को प्रतीक बब्बर उर्फ शाहिद मोहम्मद का वीडियो सामने आया जिसमें वे भी एक सवाल पूछते हुए नजर आए|
ये फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होने जा रही है| फिल्म की कहानी विभाजन के दौर के ईर्दगिर्द बुनी गई है| फिल्म ‘मुल्क’ में आंतकवाद और राजनीति की दुनिया के बारे में बताया जायेगा| इसमें एक मुस्लिम परिवार की कहानी है जिसे देशद्रोह के आरोप में कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ता है|
फिल्म की मुख्य अभिनेत्री तापसी हिंदु हैं लेकिन शादी के बाद मुस्लिम परिवार की बहू बन जाती हैं| तापसी ने फिल्म में वकील का किरदार निभाया है, जो अपने परिवार पर लगाए गए आरोपों के खिलाफ कोर्ट में केस लड़ती हैं|

1 Comment
Pingback: MULK Review: क्या मिल पायेगा मुराद अली मोहम्मद को इंसाफ - Talentedindia