दुनियाभर में लोगों पर कीकी चैलेंज का खुमार चढ़ा हुआ है| भारत में भी अब लोग इस चैलेंज को करने में पीछे नहीं हट रहे हैं| वहीं अब बॉलीवुड कलाकार भी इस चैलेंज में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं| हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता वरुण शर्मा और नोरा फतेही एक अलग अंदाज़ में इस चैलेंज को पूरा करते हुए नज़र आ रहे हैं| वीडियो में नोरा साड़ी पहने दिख रही हैं|
कीकी चैलेंज – नोरा फतेही वीडियो
वीडियो में नोरा और वरुण ऑटो में बैठकर कीकी गाने को फनी अंदाज़ में गा रहे हैं| इसके बाद दोनों ऑटो से उतरकर इस गाने पर डांस करने लगते हैं| इसके अलावा अभिनेत्री अदा शर्मा ने नागिन अवतार में इस चैलेंज को पूरा किया है| हालांकि अदा गाड़ी के साथ डांस तो कर रही थीं, लेकिन गाड़ी चल नहीं रही थीं| इसी के साथ रागिनी एमएमएस रिटर्न्स से बॉलीवुड में अपने कदम जमाने वाली करिश्मा शर्मा ने भी अपना डांस वीडियो शेयर किया है|
पुलिस ने दी चेतावनी
इस चैलेंज की वजह से भारत में कई लोग हादसे के शिकार हो रहे हैं, जिस वजह से पुलिस ने भी कीकी चैलेंज को लेकर अब तक भारत के कई राज्यों की पुलिस चेतावनी जारी कर चुकी है| मुंबई, पंजाब, कर्नाटक और दिल्ली के अलावा यूपी पुलिस ने भी लोगों को यह डांस चैलेंज नहीं करने की सलाह दी है| उत्तरप्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिये लोगों को चेतावनी दी है|
यूपी पुलिस ने सोमवार को अपने ट्वीट लिखा, “डियर पैरेंट्स, कीकी आपके बच्चे से प्यार करे या नहीं, लेकिन हम जानते हैं कि आप जरूर करते हैं| इसलिए, कृपया कीकी चैलेंज को छोड़कर जीवन की हर चुनौतियों में अपने बच्चों के साथ खड़े रहें|
Dear Parents, whether Kiki loves your child or not, we are sure you do! So please stand by your kids in all the challenges in life except #kikichallenge . #KiKiHardlyAChallenge #InMyFeelingsChallenge #UPPolice pic.twitter.com/RyTvoChJFa
— UP POLICE (@Uppolice) July 30, 2018
उत्तरप्रदेश पुलिस के अलावा जयपुर पुलिस ने भी इस चैलेज को न करने के लिए लोगों को समझाने के लिए अनोखा तरीका आजमाया है| जयपुर पुलिस ने अपनी पोस्ट में एक लड़के की हार चढ़ायी हुई तस्वीर को शेयर किया है| जिसके नीचे लिखा है, किकी की याद में, किकी को प्यार करने वाला प्रेमी, जिसकी चैलेंज करते हुए मृत्यु हो गई|
यहां देखें पोस्ट
Don't challenge death. Be wise – keep away from silly stunts & advise your friends as well to stay safe.#InOurFeelings #KikiKills #SafetyFirst #SafeJaipur #JaipurPolice
Jaipur Police द्वारा इस दिन पोस्ट की गई सोमवार, 30 जुलाई 2018
‘सत्यमेव जयते’ का पहला गाना रिलीज़
