उन्नाव और कठुआ दुष्कर्म मामले को लेकर पनपे जनाक्रोश के बाद प्रधानमंत्री मोदी की सदस्यता में हुई कैबिनेट बैठक में पॉक्सो एक्ट को सख्त बनाया गया| इस एक्ट में 12 वर्ष तक की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मौत तक की सजा हो सकती है| वहीं ‘मक्कल निधि मय्यम’ के प्रमुख कमल हासन ने इस बदलाव पर आपत्ति जताई है|
अभिनेता हासन ने इस बदलाव पर हैरानगी जाहिर करते हुए कहा कि क्या 14, 15 और 16 साल की लड़कियां बच्ची नहीं हैं| उन्होंने कहा कि दुष्कर्म चाहे किसी भी उम्र की महिला या बच्ची के साथ हो, दुष्कर्मी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए|
इसी के साथ उन्होंने कहा कि परिवारों को अपने लड़कों को जिम्मेदार बनाना चाहिए| हासन ने यूट्यूब के जरिये अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए यह बात कही|
पॉक्सो एक्ट में हुए ये बदलाव
• 12 साल की बच्चियों से रेप पर फांसी की सजा
• 16 साल से छोटी लड़की से गैंगरेप पर उम्रकैद की सजा
• 16 साल से छोटी लड़की से रेप पर कम से कम 20 साल तक की सजा
• सभी रेप केस में 6 महीने के भीतर फैसला सुनाना होगा|
• नए संशोधन के तहत रेप केस की जांच 2 महीने में पूरी करनी होगी|
• अग्रिम जमानत नहीं मिलेगी|
• महिला से रेप पर सजा 7 से बढ़कर 10 साल होगी|

1 Comment
Pingback: लोकसभा चुनाव में 'कमल' की एंट्री - Talentedindia