महज 25 साल की उम्र में पॉपुलर पॉप स्टार और अभिनेत्री की मौत के बाद खलबली मच गई| पॉप स्टार सुल्ली (Singer Sulli Dead) का शव उनकी घर से बरामद किया गया| सोमवार को दक्षिणी सियोल में कलाकार के निधन के बाद फैंस गम में डूब गये और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे| कोरियाई न्यूज एजेंसी योनहाप ने उनके निधन की जानकारी दी|
किस वजह से सुल्ली का निधन हुआ इसकी जानकारी अब तक नहीं मिली है| रिपोर्ट में कहा गया है कि 25 वर्षीय स्टार की मौत का खुलासा तब हुआ, जब उसकी मैनेजर उससे मिलने घर पहुंची थी| दरअसल, मैनेजर ने पॉप स्टार को घंटेभर में कई कॉल किए जिसका जवाब वह नहीं दे रही थी, जिसके बाद वह उन्हें देखने घर पहुंची और वह उनकी लाश मिली|
सुल्ली का असली नाम चोई जिनरी है| उन्होंने 2009 में अपना सिंगिंग करियर शुरू किया था| उन्होंने कई फिल्म और टीवी सीरियलों में भी काम किया था| सुली ने 2014 में काम बंद करना बंद कर दिया था| 2015 में उन्होंने म्यूजिक ग्रुप छोड़ दिया और एक्टिंग पर अपना ध्यान दिया|
हालांकि, सुली ने तीन साल बाद डीन के म्यूजिक सिंगल ‘डेफ्लाई’ में संगीत दिया था और एक बार फिर उनके म्यूजिक करियर शुरू हो गया| इस साल उनकी एल्बम गोबलिन भी रिलीज़ हुई, जो उनकी पहली सोलो एल्बम है|
-Hriday Kumar
