नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस समय नेटफ्लिक्स वेब सीरीज़ की ‘सेक्रेड गेम्स’ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं| इस वेब सीरीज़ में उनके किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है| वहीं अब नवाज़ फिल्म ‘जीनियस’ में एक विलेन के किरदार में नज़र आने वाले हैं| हाल ही में फिल्म जीनियस का ट्रेलर जारी किया गया है| रिलीज़ होते ही यह ट्रेलर इंटरनेट पर छा गया| इसे यूट्यूब पर अब तक 21 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है|
यहां देखें नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नई फ़िल्म जीनियस का ट्रेलर
इस फिल्म से ‘गदर एक प्रेम कथा’ में सनी देओल के बेटे का रोल अदा कर चुके अभिनेता उत्कर्ष शर्मा डेब्यू करने जा रहे हैं| जीनियस का ट्रेलर में उत्कर्ष युवा देशभक्त के रूप में नज़र आने वाले हैं| इसमें सबसे ख़ास लुक नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नज़र आ रहा है| वे इस फिल्म में नकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं| वह इस फिल्म में अलग-अलग रूप में दिखाई देने वाले हैं|
ट्रेलर में नवाज़ के दो लुक दिखे| पहले लुक में वे एक काउबॉय हैट और ब्लैक लॉन्ग जैकेट पहने हुए हैं, वहीं दूसरे लुक में वे ‘साधु’ के भी रूप में नज़र आए| फिल्म ‘जीनियस’ में दमदार एक्शन के अलावा जबरदस्त डायलॉग भी हैं| उत्कर्ष और नवाज़ के अलावा इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती भी अहम किरदार में हैं|
अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गदरः एक प्रेम कथा’ वर्ष 2001 की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म थी| फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए थे| वहीं अब वे अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को फिल्म ‘जीनियस’ से लॉन्च कर रहे हैं| यह फिल्म 24 अगस्त को सभी सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी|
