सलमान खान के टेलीविजन शो ‘दस का दम’ के नए सीजन का इंतजार सभी बड़ी बेसब्री के साथ कर रहे हैं| इस बीच सलमान ने अपने एक नए शो की पहली झलक अपने फैन्स के साथ साझा की| इस शो के पिछले दो सीजन को काफी पसंद किया गया था| हाल ही में सलमान ने इस शो के प्रमोशनल गाने की शूटिंग की थी|
Catch me soon on @sonyTv with #DusKaDum . pic.twitter.com/hbCG5okWke
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 30, 2018
इस प्रोमो में सलमान एक लड़की के साथ ‘दस का दम’ वाले अंदाज में सवाल करते हैं कि कितने प्रतिशत भारतीय लड़के लड़की को इम्प्रेस करने के लिए अंग्रेजी झाड़ते हैं| पहले प्रोमो को देखकर लग रहा है कि ‘दस का दम’ का यह सीजन काफी मजेदार होने वाला है| इस बार इस शो में सिर्फ आम आदमी ही नजर आएंगे|
बता दें कि इस शो को जून महीने में लॉन्च किया जाना था, लेकिन दर्शकों की उत्सुकता को देखने के बाद शो के निर्माता इसे पहले ही लॉन्च करने का मन बना रहे हैं| यदि ऐसा होता है तो अगले महीने ही इस शो को लॉन्च कर दिया जाएगा|

Comment