निक्यंका यानी निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही जोधपुर में शादी रचाई| शादी के बाद दिल्ली में भव्य रिसेप्शन का आयोजन करने के बाद यह जोड़ी मायानगरी मुंबई पहुंच गई है| शादी के बाद पीसी की कई ग्लैमरस तस्वीरें सामने आ रही हैं| अब उनकी कुछ और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिनके कारण निक्यंका ट्रोल हो रहे हैं| प्रियंका की ड्रेस के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं|
प्रियंका की ड्रेस पर बवाल
प्रियंका की ड्रेस के कारण सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है| दरअसल, पीसी निक जोनस के साथ एक प्रमोशनल इवेंट पर स्टाइलिश अंदाज में पहुंची थी| उस दौरान उन्होंने शिमरी मल्टीकलर ड्रेस पहनी हुई थी तथा निक कैजुअल लुक में थे| निक्यंका को साथ में देखकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उन्हें ‘मां-बेटे की जोड़ी’ बोल रहे हैं|वहीं कई लोगों ने निक को उनके डिजाइनर बदलने की सलाह भी दी|
इस ड्रेस के साथ प्रियंका ने रेड लिपस्टिक लगाईं थी, मांग में सिंदूर, हाथों में लाल चूड़ा और गले में मंगलसूत्र पहना था| जहां कई लोगों ने निक्यंका को ट्रोल किया वहीं कई लोगों ने दोनों के इस लुक की काफी तारीफ भी की|
देखें निक्यंका की शादी का एल्बम
Video : निक्यंका ने तलवार से काटा केक
Video : निक्यंका का रिसेप्शन और पीएम के ठहाके
