बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ साउथ के सितारे भी फिल्म जगत में काफी लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं| फिल्म ‘बाहुबली’ से लोकप्रिय होने वाले साउथ स्टार प्रभास का मैडम तुसाद म्यूजियम में पुतला स्थापित किया गया था| अब साउथ के एक और अभिनेता का पुतला मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया जाएगा| साउथ के सुपर स्टार महेश बाबू अब इस म्यूजियम में एंट्री मारने वाले हैं|
जी हां…! सुपरस्टार महेश बाबू का पुतला मैडम तुसाद म्यूजियम में लगने जा रहा है| हाल ही में महेश बाबू की फिल्म ‘भारत अने नेनु’ रिलीज़ हुई है| फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है| फिल्म ने महज दो ही दिन में 100 करोड़ की कमाई कर ली थी|
‘भारत अने नेनु’ के हिट होने के बाद महेश बाबू की लोकप्रियता कई गुना बढ़ गई है, जिसके परिणाम स्वरूप उनका पुतला मैडम तुसाद में स्थापित किया जा रहा है|
Super happy to be a part of the prestigious Madame Tussauds 🙂 🙂
Thanks to the team of artists for their attention to detail. Incredible! pic.twitter.com/fyZHlxJE6k— Mahesh Babu (@urstrulyMahesh) April 26, 2018
महेश बाबू ने अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है और ट्वीट कर लिखा है, “मैडम तुसाद का हिस्सा बन कर बहुत खुश हूं| टीम के सभी सदस्यों को बारीकियों का ध्यान रखने के लिए धन्यवाद। अविश्वसनीय|”
