हाल ही में Youtube पर करण औजला का गाना ‘इंक’ (Ink Song) जारी किया गया था, जो लोगों को काफी पसंद आया| 16 अक्टूबर को यह गाना जारी किया गया था| अब भी यह गाना Youtube ट्रेंड में बना हुआ है| इसी बीच उनका एक और गाना Youtube पर जारी कर दिया गया है| गाने ‘औकात’ (Aukaat Song) फुल वीडियो रिलीज़ कर दिया गया है| जस्सी गिल और करण औजला (Karan Aujla) ने इस गाने को गाया है| गाना गाने के साथ ही करण औजला ने इसके बोल भी लिखे हैं|
Watch Punjabi Song Aukaat:
Download Karan Aujla & Jassi Gill Punjabi Song Aukaat :
पंजाबी सिंगर करण औजला (Karan Aujla) ने बहुत ही कम दिनों में अपना नाम बना लिया है| लोग उनके गानों को सुनना काफी पसंद कर रहे हैं (Aukaat Song)| जस्सी गिल (Jassi Gill) की वजह से ही करण औजला आज अपनी पहचान बना पाए हैं| एक बार विवाह समारोह के दौरान अभिनेता और सिंगर जस्सी गिल ने उन्हें गाते हुए सुना| वे उनकी गायकी से काफी प्रभावित हुए और उन्हें गाने का मौका दिया|
करण औजला का हर गाना चार्टबस्टर साबित हो रहा है| जब करण औजला नौ साल के थे तब उनके माता-पिता की मृत्यु हो गई| वह शौक के तौर पर गाने लिखते थे| औजला ने अपने करियर की शुरुआत दीप जंदू के साथ की थी| जंदू के अलावा, उन्होंने जस्सी गिल, एली मंगत, गगन कोकरी, जैज़ी बी, बोहेमिया और सुख-ई के साथ भी काम किया है|
उन्होंने कई लोकप्रिय पंजाबी गाने गाए हैं| ‘एल्कोहल 2’, ‘यारियां च फिक्क’, ‘शिट टॉक’, ‘अप एंड डाउन’, ‘लफाफे’ और ‘डोन्ट वरी’ उनके हिट गाने हैं (Karan Aujla Ink Song)| गायकी के साथ-साथ औजला ने कई पंजाबी गीत भी लिखे हैं जैसे ‘ब्लेसिंग ऑफ़ बापू’, ‘यूनिटी’, ‘90 दी बंदूक’, ‘ट्रू टॉक’, ‘शराब 2’ और स्क्रैच|
-Hriday Kumar
