यूट्यूबर अमित भड़ाना (Amit Bhadana New Video Adosi Family Vs Padosi Family) के नए-नए और बेहद फनी वीडियो यूट्यूब पर जारी होते जा रहे हैं| कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपना वीडियो Passion Ka Hai Ye Jalwa जारी किया था, जो कई दिनों तक ट्रेंडिंग में रहा था| वहीं अब उन्होंने अपना एक और वीडियो जारी कर दिया है| अमित भड़ाना ने 29 जुलाई को अपना नया वीडियो Adosi Family Vs Padosi Family जारी किया है| उनका यह वीडियो भी काफी पसंद किया जा रहा है| यह वीडियो 36 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है| इस समय यह वीडियो पहले स्थान पर ट्रेंड कर रहा है|
Amit Bhadana New Video : अमित भड़ाना को याद आया स्कूल का अंतिम दिन
Adosi Family Vs Padosi Family :
Download Full HD Amit Bhadana Funny Video Adosi Family Vs Padosi Family :
इससे पहले अमित (Amit Bhadana New Video School Ka Last Day) ने अपना पहला गाना ‘परिचय’ (Amit Bhadana Song Parichay) यूट्यूब पर रिलीज़ किया था| दर्शकों ने उनके इस गाने को काफी पसंद किया| इसके अलावा उनका फनी वीडियो ‘शादी की सालगिराह’ (Shadi Ki Saalgirah) काफी पसंद किया गया था| उनका यह वीडियो भी काफी दिनों तक ट्रेंड में बना रहा था|
Amit Bhadana New Video : अमित भड़ाना का नया किस्सा, देखें फनी वीडियो
इससे पहले अमित भड़ाना (Amit Bhadana) का फनी वीडियो ‘प्यार करो व्यापार नहीं’ भी काफी दिनों तक ट्रेंडिंग में रहा था| उन्होंने यह वीडियो पिछले साल 5 सितंबर को अपलोड किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया| अब तक इस वीडियो को 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं| लगातार इस वीडियो को देखने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है|
अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद अमित ने लॉ कालेज में दाखिला लिया| अपनी छुट्टियों के दौरान अमित ने एक वीडियो रिकॉर्ड करके फेसबुक पर डाला| अमित के इस वीडियो को लोगों ने काफी पंसद किया| अपनी इस छोटी सी सफलता से अमित काफी खुश थे| तभी उनके एक दोस्त ने अमित को इस काम के उत्साहित किया|
Amit Bhadana Top 5 Video : अमित भड़ाना के ये 5 वीडियो आपका दिन बना देंगे
इसके बाद अमित ने फेसबुक पर वीडियो अपलोड करने का सिलसिला जारी रखा| फिल्म ‘बॉर्डर’ पर बनाए गए इनके वीडियो को लोगों ने खूब सराहा| इस रिस्पांस को देखने के बाद अमित ने अलग-अलग तरह के वीडियो और कंटेट बनाने का फैसला किया| आज अमित के 5 मिलियन सब्सक्राइबर हो गए हैं|
