रैपर एमीवे बंटाई के गाने इस समय लोगों को जुबान पर चढ़े हुए हैं| खासकर उनका गाना बहुत हार्ड, बहुत हार्ड (Bahut Hard, Bahut Hard) को लोगों ने काफी पसंद किया था| इस समय उनका नया Checkmate Song रिलीज़ हुआ है, जो Youtube पर ट्रेंड कर रहा है| 42 लाख से ज्यादा व्यू के साथ यह गाना 6वें स्थान पर ट्रेंड कर रहा है| एमीवे बंटाई की आवाज़ में यह गाना बेहद रॉकिंग लग रहा है| गाने Checkmate का म्यूजिक भी जबरदस्त है, जो फ्लेमबॉय ने दिया है|
करिश्मा शर्मा के बिकिनी फ़ोटोज़ ने इंटरनेट पर लगाई आग
EMIWAY New Song Checkmate
Download Full HD EMIWAY New Song 2019 :
इससे पहले एमीवे का गाना ‘जल्लाद’ (EMIWAY New Song JALLAD) रिलीज़ किया गया था| रिलीज़ होने के तुरंत बाद यह गाना यूट्यूब पर तीसरे स्थान पर ट्रेंड करने लगा था (Checkmate Song)| उनके इस गाने को काफी पसंद किया गया था|
एक्शन से भरपूर Charlie’s Angels का जारी हुआ नया पोस्टर
एमीवे बंटाई का असली नाम बिलाल शेख है| बंटाई मुंबई के रहने वाले हैं| महज 23 साल की उम्र में ही उन्होंने रैपिंग की दुनिया में अपना नाम बना लिया है| एमीवे ने अपना पहला गाना GLINT LOCK रिलीज किया था, जो इंग्लिश में था| यह गाना कुछ ख़ास पसंद नहीं किया गया| इसके बाद उनके पिता ने समझाया कि हम हिंदी भाषाई देश में रहते हैं और यहां के लोग हिंदी सॉन्ग सुनना ज्यादा पसंद करेंगे, जिसके बाद एमी बंटाई ने एक के बाद एक हिंदी भाषा में कई गाने रिलीज़ किए|
धीरे-धीरे एमीवे के गाने हिट होते चले गए और आज भारत टॉप 10 रैपर में शुमार हो गए हैं| हाल ही में एमीवे बंटाई, मशहूर रैपर रफ्तर के साथ कोल्ड वॉर की वजह से चर्चा में आए थे (Emiway Bantai Jallad Song)| कुछ दिन पहले एमीवे बंटाई का गाना ”समझ में आया क्या” रिलीज़ हुआ था, जिसमें वे रफ़्तार को खरी खोटी सुनाते हुए नजर आए थे| इसके बाद रफ़्तार ने शेख चिल्ली सॉन्ग रिलीज किया था (Bollywood Song)|
-Hriday Kumar
