अभिनेत्री जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) और टिक टोक स्टार मिस्टर फैजू पर फिल्माया गया गाना ‘फ्रूटी लगदी है’ (Fruity Lagdi Hai Song) 15 अक्टूबर को जारी किया गया था| उनके इस गाने को लोगों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी| वहीं अब वे जल्द ही ‘फेक स्टाइल’ (Fake Style Song) गाने में नजर आने वाली हैं| इस गाने का टीज़र आज यानी 19 अक्टूबर को जारी किया गया है| गाने को रमन कम्पूर ने अपीन आवाज़ दी है| वहीं जन्नत गाने ‘फेक स्टाइल’ (Fake Style Song) में शानदार लुक के साथ नजर आने वाली हैं, जोकि टीज़र में दिखाई दे रहा है|
Tanha Mera Pyaar Video Song: मोहित चुहान की आवाज़ में ‘बायपास रोड’ का नया गाना
Fake Style Song Teaser
https://www.instagram.com/p/B3zDZJ3pVIn/?utm_source=ig_web_copy_link
इससे पहले ज़ी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर जन्नत जुबैर का गाना ‘तेरे बिना’ (Tere Bina Song) रिलीज़ किया गया था| उनके इस गाने को भी 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है| गाने को बिस्मिल ने अपनी आवाज़ दी है (Punjabi Song), जबकि मनीष सहरिया ने इसे अपने संगीत से सजाया है|
Chhammo Kahan Tu Song : ‘हाउसफुल 4’ का चौथा गाना, रिलीज़ को…
वहीं जन्नत जुबैर (Jannat Zubair ) पंजाबी गाने ‘ज़िन्दगी दी पौड़ी’ (Zindagi Di Paudi Song) में नजर आईं थीं| यह गाना भी दर्शकों के काफी पसंद किया था| पिछले महीने 5 जून को यह गाना रिलीज़ किया गया था| इस गाने को पंजाबी गायक मिलिंद गाबा ने गया था| कई दिनों तक गाना ‘ज़िन्दगी दी पौड़ी’ (Zindagi Di Paudi Song) ट्रेंड में बना हुआ था| अब तक इस पंजाबी गाने को 7 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है|
जन्नत जुबैर (Jannat Zubair ) टेलीविजन जगत में बड़ा नाम हैं| उन्होंने ‘दिल मिल गए’ टेलीविजन सीरीज से अपने करियर की शुरुआत की थी| इसके बाद उन्होंने कई बड़े सीरियलस में काम किया| वे बॉलीवुड फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं| पिछले साल रिलीज़ हुई फिल्म ‘हिचकी’ में नजर आईं थीं| इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई थी|
Drive Movie Trailer : सुशांत पर चढ़ा रफ़्तार का जुनून…
-Hriday Kumar
