बॉलीवुड में लम्बे समय तक टिके रहना हर किसी अभिनेता के बस की बात नहीं रहती| आमिताभ बच्चान के साथी कलाकार लंबे समय पहले ही फिल्में करना छोड़ चुके हैं, लेकिन बिग बी 77 साल की उम्र में भी बड़ी हिट फिल्में दे रहे हैं (Flop Bollywood Artists )| वहीं बॉलीवुड में कई ऐसे बड़े एक्टर हैं जो बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्में नहीं दे पा रहे हैं, वहीं कुछ धीरे-धीरे बड़े पर्दे से गायब हो रहे हैं| आइए इन सितारों के बारे में जानते हैं|
Commando 3 Movie Trailer : धमाकेदार एक्शन के लिए तैयार विद्युत जामवाल
आयशा टाकिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘वॉन्टेड’ करके खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन बाद में उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया (Flop Bollywood Artists)| लगभग 8 साल पहले 2011 में आखिरी बार वे फिल्म ‘मूड’ में नजर आईं थीं| जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से काम करना छोड़ दिया|
Outfit Song : जरूर देखें Guru Randhawa का नया गाना…
सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी हिंदी फिल्म उद्योग के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं| उन्होंने सालों तक एक्शन स्टार के तौर पर सिनेप्रेमियों के दिल पर राज किया, लेकिन पिछले काफी समय से वे बॉलीवुड की किसी बड़ी फिल्म में नजर नहीं आए हैं| हाल ही में उन्होंने फिल्म पहलवान से साउथ में डेब्यू किया है|
सैफ अली खान
https://www.instagram.com/p/BshKQxOgylj/
दमदार एक्टिंग और नवाबी अंदाज़ के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर सैफ अली खान फिल्म फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रहीं हैं| हाल ही में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म लाल कप्तान बड़ी फ्लॉप साबित हुई|
सनी देओल
सनी देओल का गुस्सा, एक्शन और दमदार डायलॉग ने हमेशा ही लोगों को प्रभावित किया है| आज हर सिनेप्रेमी को सनी देओल के डायलॉग मुंह जुबानी याद हैं| लेकिन पिछले कुछ समय से सनी देओल का फ़िल्मी करियर कुछ खास नहीं चल रहा है| वे इस साल फिल्म ब्लैंक में नजर आए, जो बॉक्स ऑफिस (Bollywood Movie) पर फ्लॉप रही|
Pagalpanti Movie Trailer: ट्रेलर देखते समय दिमाग ना लगाएं…
बिपाशा बासु
बिपाशा बासु ने अपने दमदार अभिनय की वजह से सालों तक बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया है, लेकिन साल 2015 मे रिलीज हुई फिल्म ‘अलोन’ के बाद से वे बड़े पर्दे पर दिखाई नहीं दी हैं| बॉलीवुड से उनका करियर भी लगभग ख़त्म हो चुका है|
-Hriday Kumar
