इस साल बॉक्स ऑफिस वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म ‘कलंक’ रिलीज़ हुई थी| फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी| यह वरुण धवन के करियर की पहली फ्लॉप फिल्म थी| इस समय वे अपनी आगामी फिल्म ‘कूली नम्बर 1’ की शूटिंग कर रहे हैं| इसी बीच उन्होंने अपने फैन्स को एक बड़ा सरप्राइज़ दिया है| उनकी फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ (Street Dancer 3D Trailer) के ट्रेलर की रिलीज़ डेट जारी कर दी गई है| दर्शक बेसब्री के साथ ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ (Street Dancer 3D Trailer) के ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे थे और अब यह इंतज़ार खत्म होने वाला है|
दीपिका-रणवीर शो में कर रहे थे KISS, एंकर बोली…
प्रोड्यूसर भूषण कुमार के जन्मदिन के मौके पर बुधवार को एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें फिल्म के कलाकार वरुण धवन (Varun Dhawan) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) उनका जन्मदिन मानते हुए नजर आ रहे हैं| इसी वीडियो में भूषण कुमार फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D)’ का ट्रेलर रिलीज़ का खुलासा किया है| इस फिल्म का ट्रेलर 12 दिसम्बर को जारी किया जायेगा| वरुण श्रद्धा के अलावा फिल्म में नोरा फतेही (Nora Fatehi), प्रभुदेवा, शक्ति मोहन भी मुख्य भुमिका में नजर आने वाली हैं|
Commando 3 Box Office Prediction: जानें कितनी होगी कमांडो 3 की कमाई
फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित की गई है, फिल्म का निर्माण टी-सीरीज द्वारा किया गया है| और नोरा फतेही भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं| यह फिल्म अगले साल 24 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है| फिल्म में पहले श्रद्धा कपूर के स्थान पर कटरीना कैफ को फिल्म का हिस्सा बनाया गया था| इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई थी, लेकिन डेट ना होने की वजह से कटरीना ने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया| जिसके बाद श्रद्धा कपूर को फिल्म का हिस्सा बनाया गया|
Commando 3 Scene Leaked : ऐसे होगी विद्युत की एंट्री, 5 मिनट का सीन LEAK!
वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं| दोनों इससे पहले फिल्म ‘एबीसीडी 2’ में नजर आए थे| बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बम्पर हिट रही थी| अब देखते हैं कि दोनों की जोड़ी एक बार फिर से दर्शको का मनोरंजन कर पाती है या नहीं|
-Hriday Kumar
