बॉलीवु़ड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की आगामी फिल्म ‘लाल कप्तान’ (Lal Kaptaan) 18 अक्टूबर को रिलीज़ होने के लिए तैयार है| तीन हिस्सों में फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया| फिल्म में सैफ अली खान बेहद ही अलग लुक में नजर आ रहे हैं| उन्होंने एक नागा साधू का किरदार निभाया है| 8 अक्टूबर को दशहरा है और इस ख़ास मौके पर इस फिल्म नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें सैफ रावण के अवतार में नजर आ रहे हैं|
New poster of #LaalKaptaan… Stars Saif Ali Khan… Directed by Navdeep Singh… Eros International and Aanand L Rai presentation… 18 Oct 2019 release. pic.twitter.com/FnQfNixrLd
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 7, 2019
सैफ बड़ी जटाओं के साथ माथे पर लाल साफा बांधे दिखाई दिए| अपने इस लुक के साथ उनके हाथों में तलवार भी है| मिली जानकरी के अनुसार, सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का लुक हॉलीवुड फिल्म पायरेट्स ऑफ कैरेबियन के किरदार जैक्स स्पैरो की तरह दिखाई दे रहा है|
सैफ अली खान की फिल्म ‘लाल कप्तान’ (Lal Kaptaan) फिल्म का निर्देशन नवदीप सिंह ने किया है| फिल्म को आनंद एल राय की कलर्स येलो प्रोडक्शन और एरोस इंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है| यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है| इस फिल्म में सैफ के अलावा अहम किरदार में सोनाक्षी सिन्हा, मानव विज, जोया हुसैन और दीपक डोबरियाल नजर आएंगे| इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर विक्रम भट्ट की हॉरर मूवी घोस्ट से होगी|
‘लाल कप्तान’ (Lal Kaptaan) से के बाद सैफ बहुत जल्द जवानी जानेमन और तानाजी में दिखाई देंगे| जवानी जानेमन में सैफ अली खान बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे| इसके साथ ही तानाजी में वो अजय देवगन के साथ काम करेंगे|
-Hriday Kumar
