बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ (Satyamev Jayate) का दूसरा भाग अगले साल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है| कुछ दिन पहले फिल्म के निर्माताओं ने इस फिल्म का लोगो जारी किया था| साथ ही यह भी जानकारी दी गई थी कि फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ (Satyamev Jayate 2) अगले साल गांधी जयंती के मौके पर रिलीज़ होने वाली वाली है| वहीं अब इस फिल्म के 2 और पोस्टर रिलीज़ किये गए हैं|
Tum Hi Aana Song : इस साल का सबसे रोमांटिक गाना…
Presenting the first look posters… John Abraham and Divya Khosla Kumar in #SatyamevaJayate2… Directed by Milap Milan Zaveri… Produced by Bhushan Kumar, Krishan Kumar, Monisha Advani, Madhu Bhojwani and Nikkhil Advani… 2 Oct 2020 release. pic.twitter.com/tpp0ZiovzD
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 1, 2019
शेयर किए गए पोस्टर में जॉन अब्राहम और दिव्या का फर्स्ट लुक सामने आया है| पोस्टर में खाकी वर्दी में जॉन अब्राहम की छाती पर तिरंगे की तस्वीर दिखाई दे रही है तो वहीं दिव्या देशभक्ति रंग में रंगी नजर आ रही हैं| इसके साथ ही पोस्टर पर तन मन धन से बढ़कर जन गण मन की एक टैग लाइन भी दी गई है| वायरल पोस्टर काफी जबरदस्त लग रहा है| इन पोस्टर्स ने दर्शकों के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है|
Jaltey Bujhtey Song : आकांक्षा शर्मा की दिलकश आवाज़, जरूर सुनें यह गाना…
‘सत्यमेव जयते 2’ (Satyamev Jayate) एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी| फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ दिव्या कुमार खोसला मुख्य भूमिका में नजर आएंगी| दिव्या प्रोड्यूसर भूषण कुमार की पत्नी हैं| इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी करने जा रहे हैं| सत्यमेव जयते 2 (Satyamev Jayate) टी-सीरीज के बैनर तले बनाई जाएगी|
Bypass Road Movie Trailer : थ्रिलर फिल्म ‘बायपास रोड’ का ट्रेलर जारी, कौन है क़ातिल?
तूफ़ान से होगा सामना
हाल ही में फिल्म ‘तूफ़ान’ का फर्स्ट लुक जारी किया गया| ‘तूफ़ान’ के पहले पोस्टर में फरहान दमदार बॉडी के साथ बॉक्सिंग रिंग में नजर आ रहे हैं| फिल्म में फरहान एक बॉक्सर की भूमिका में होंगे| फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा कर रहे हैं| इस फिल्म की भी रिलीज़ डेट जारी कर दी गई है| यह फिल्म भी ‘सत्यमेव जयते 2’ (Satyamev Jayate ) के साथ अगले साल गांधी जयंती पर ही रिलीज़ होगी|
-Hriday Kumar
