सोनम कपूर, अनिल कपूर, राजकुमार राव और जुही चावला स्टारर फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ 1 फ़रवरी को रिलीज़ हो रही है| पहली बार सोनम कपूर और अनिल कपूर एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं| कुछ समय पहले ही फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज़ किया गया, जो दर्शकों को काफी पसंद आया| फिल्म रिलीज़ से पहले कई सेलेब्स ने इस फिल्म को देखा| सभी ने इस फिल्म को अच्छी प्रतिकिया (Masaba Gupta Review Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga) दी है|
देखें फिल्म Ek Ladki Ko Dekha Tho Aisa Laga Movie Public Review
आर बाल्की से लेकर मसाबा गुप्ता तक ने फिल्म देखने के बाद फिल्म का फर्स्ट रिव्यू पेश किया| आर बाल्की ने फिल्म देखने के बाद कहा है कि फिल्म बहुत लवली है, स्पेशल है साथ ही बहुत सुंदर है| इसे हर किसी को देखना चाहिए यह एक तरह से सबसे महत्वपूर्ण फिल्म है जो दर्शकों के लिए बिल्कुल सही है|
वहीं, मसाबा गुप्ता ने ट्वीट करके फिल्म की जमकर तारीफ की है (Masaba Gupta Review Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga) |
Thanks for having me @sonamakapoor @RajkummarRao @AnilKapoor – feeling very warm if I may say so…again! #ekladkikodekhatoaisalaga pic.twitter.com/OKqeJaWQ0p
— Masaba (@MasabaG) January 30, 2019
फिल्म न्यूटन के निर्देशक अमित वी मासुकर ने ये खास फिल्म देखकर अपनी प्रतिक्रिया पेश की है|
https://twitter.com/Amit_Masurkar/status/1090318428592791552
फिल्म का पहला ट्रेलर पिछले साल 28 दिसंबर को आया और दूसरा ट्रेलर दो दिन पहले रिलीज हुआ है| फिल्म एक लड़की की पसंद और प्यार पर आधारित है| यह लड़की होमोसेक्सुल रिलेशन के पेंच में फंसती है, जिसका विरोध उसके परिवार और समाज के लोग करते हैं| फिल्म इसी ताने बाने में बुनी गई है| जबकि फिल्म के दूसरे ट्रेलर की शुरुआत होती है हिन्दू लड़की (सोनम कपूर) और मुस्लिम लड़के (राजकुमार राव) की लवस्टोरी से, लेकिन बीच में लड़की के भाई को पता चल जाता है कि उसकी बहन का अफेयर लड़के से नहीं है| इस बात को ट्रेलर में खुलकर तो नहीं बताया गया| -ह्रदय
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga Trailer
New Song : इश्क मिठा गाने पर थिरके सोनम और अनिल कपूर
Trailer : डराने के बाद इश्क फरमाएंगे राजकुमार राव
पहला गाना : रोमेंटिक अंदाज़ में दिखे सोनम-राजकुमार राव
रहें हर खबर से अपडेट, ‘टैलेंटेड इंडिया’ के साथ| आपको यहां मिलेंगी सभी विषयों की खबरें, सबसे पहले| अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए आज ही डाउनलोड करें Download Hindi News App और रहें अपडेट| ‘टैलेंटेड इंडिया’ की ख़बरों को फेसबुक पर पाने के लिए पेज लाइक करें – Talented India News
