सलमान खान इस क्रिसमस पर फिल्म ‘दबंग 3’ लेकर आ रहे हैं और इसकी रिलीज़ से पहले भाईजान ने बड़ा धमाका कर दिया है| उनकी अगली फिल्म ‘राधे: इंडियाज मोस्ट वांटेड भाई’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है (Radhe Movie First Look)| सलमान खान की यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज़ होने वाली है| फिल्म के मोशन पोस्टर में भाईजान जबरदस्त बॉडी के साथ नजर आ रहे हैं| उनकी लुक को उनके फैंस जरूर पसंद करेंगे|
Drive Movie Trailer : सुशांत पर चढ़ा रफ़्तार का जुनून…
Here's the BIGGG announcement… Salman Khan and director Prabhu Dheva reunite for the third time, after #Wanted and #Dabangg3… Titled #Radhe: Your Most Wanted Bhai… Stars Salman Khan… #Eid2020 release… #Dabangg3 + #Radhe announcement: pic.twitter.com/HTWgNWWqo4
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 18, 2019
फिल्म ‘राधे: इंडियाज मोस्ट वांटेड भाई’ (Radhe Movie First Look) यह 2017 में आई कोरियन फिल्म ‘आउटलॉज’ की आधिकारिक रीमेक होगी| ‘दबंग 3’ की तरह सलमान की इस फिल्म का निर्देशन भी प्रभुदेवा ही करने जा रहे हैं| फिल्म का पहला लुक देख कर तो यही लग रहा है कि भाईजान फिल्म से ईद पर बड़ा धमाका करने वाले हैं|
And here are the posters… New poster of #Dabangg3 and first look poster of #Radhe: Your Most Wanted Bhai… Salman Khan has booked #Christmas2019 and #Eid2020. pic.twitter.com/KzdOlkqRdQ
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 18, 2019
इससे पहले सलमान खान (Salman Khan) ईद के मौके पर फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ रिलीज़ करने वाले थे, लेकिन उन्होंने अचानक यह फिल्म करने से इंकार कर दिया| फिल्म का निर्देशन संजय लीला बंसाली के हाथ में था| सलमान के साथ पहली बार आलिया भट्ट नजर आने वाली थीं| संजय और सलमान के बीच बात नहीं बनी और उन्होंने यह फिल्म करने से इंकार कर दिया|
Pagalpanti Trailer से पहले पोस्टर्स VIRAL!!
अक्षय को सलमान से खतरा
https://twitter.com/SalmankhanFC27/status/1185192674896171008?s=20
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ (Laxmmi Bomb Movie) अगले साल ईद के मौके पर रिलीज़ होने वाली है| इस फिल्म में अक्षय एक किन्नर के रूप में नजर आने वाले हैं| हाल ही में इसका पहला लुक भी जारी किया गया था, जिस लोगों ने काफी पसंद किया| अब इस फिल्म के साथ सलमान की फिल्म ‘राधे: इंडियाज मोस्ट वांटेड भाई’ रिलीज़ होने वाली है| हो सकता है कि अक्षय अपनी फिल्म की रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दें|
-Hriday Kumar
