राजकुमार राव और मौनी रॉय की फिल्म ‘मेड इन चाइना’ दीवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है| fइल्म के ट्रेलर को पहले ही जारी किया जा चुका है| वहीं अब एक के बाद एक इस फिल्म के गाने रिलीज़ किये जा रहे हैं| आज यानी 9 अक्टूबर को फिल्म का तीसरा गाना ‘नारी नारी’ (The Naari Naari Song) रिलीज किया गया है| यह गाना पार्टी सॉन्ग है| गाने में राजकुमार राव और मॉनी रॉय जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं|
SUNDA NI SONG : नया पंजाबी गाना रिलीज़, यहां देखें पूरा VIDEO
Naari Naari Song From Movie Made In China
Download Full HD Movie Made in China Song Naari Naari :
गाने में 90 के दशक का अरबी क्लासिक ट्रैक दिया गया है| फिल्म ‘मेड इन चाइना’ के इस गाने को सचिन जिगर द्वारा तैयार किया गया है (The Naari Naari Song)| विशाल ददलानी, जोनिता गांधी और सचिन-जिगर की आवाज़ में यह गाना काफी अच्छा लग रहा है|
शर्लिन चोपड़ा ने किया न्यूड कैटवॉक का टीज़र रिलीज़
फिल्म मेड इन चाइना एक गुजराती बिजनेसमैन की कहानी है| फिल्म में राजकुमार राव व्यापारी रघु मेहता का किरदार निभा कर रहे हैं| वहीं मौनी रॉय मुंबई में रहने वाली लड़की की भूमिका निभा रही हैं, जिसकी शादी राजकुमार के साथ हो जाती है और शादी के बाद वो गुजरात आ जाती है| मौनी रॉय राजकुमार राव को चाइना में इंडिया के जुगाड़ से बिजनेस करने की सलाह देती हैं और यहीं से चमकती है राजकुमार राव की किस्मत|
फिल्म में राजकुमार राव, मौनी रॉय के अलावा बोमन इरानी, परेश रावल और अमायरा दस्तूर भी नजर आएंगी| इसमें आपको कॉमेडी का भरपूर डोज देखने को मिलेगा| मिखिल मुसैल ने इस फिल्म का निर्देशन किया है| वहीं दिनेश विजान ने इसे प्रोड्यूस किया है|
इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘हाउसफुल 4’ (Housefull 4) और ‘सांड की आंख’ (Saand Ki Aankh) भी रिलीज़ होने जा रही है| यानी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिलने वाली है| इन दोनों फिल्मों के ट्रेलर को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है|
टिक टोक स्टार नगमा का नया गाना रिलीज़, देखें VIDEO!!
-Hriday Kumar
