फिल्म जगत की सबसे चहेती जोड़ियों में से एक दीप-वीर आज अपनी शादी की पहली सालगिरह (Happy Anniversary DeepVeer) मना रही है| आज यानी 14 नवम्बर के दिन ही दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने साथ जीने मरने की कसम खाई थी| अपने इस दिन को ख़ास बनाने के लिए दोनों भगवान वेंकटेश्वर (Venkateswara) की शरण में तिरुपति (Tirupati) पहुंचे| दोनों की ताज़ा तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहीं हैं|
Watch Mardaani 2 Trailer : अब बलात्कारियों की खैर नहीं, देखें मर्दानी 2 का ट्रेलर
तिरुपति (Tirupati) में दीपिका पादुकोण मांग में सिंदूर भरे और खूबसूरत लाल रंग की साड़ी पहले नजर आ रहीं हैं| वहीँ रणवीर कुर्ता और चूड़ीदार पहने दिखाई दे रहे हैं (Happy Anniversary DeepVeer)| तस्वीर साझा करते हुए दीपिका ने लिखा, “हम अपनी शादी की पहली सालगिरह पर भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेने आए हैं| आप सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद|”
[Video] Deepika Padukone and Ranveer Singh at Venkateswara Temple, Tirumala today ❤ #HappyAnniversaryDeepVeer pic.twitter.com/oGcqfrBrco
— Deepika Padukone FC (@DeepikaPFC) November 14, 2019
पिछले साल रणवीर-दीपिका ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी| इन दोनों की शादी में सिर्फ उनका परिवार और नजदीकी दोस्त ही शामिल हुए थे|
[PIC] Deepika Padukone and Ranveer Singh with their families today ? #HappyAnniversaryDeepVeer pic.twitter.com/VeNhrSzuAj
— Deepika Padukone FC (@DeepikaPFC) November 14, 2019
दीपिका ने सिंधी शादी में लाल रंग का लहंगा पहना था| वहीं रणवीर लाल शेरवानी में नजर आए थे|
[PICS-3] Deepika Padukone and Ranveer Singh at Venkateswara Temple, Tirumala today ❤ #HappyAnniversaryDeepVeer pic.twitter.com/3e1Ki8sSxg
— Deepika Padukone FC (@DeepikaPFC) November 14, 2019
दीपिका के इस लहंगे को सब्यसांची ने डिजाइन किया था|
शादी से पहले दीपिका-रणवीर सगाई और मेहंदी की तस्वीरें भी वायरल हुई थी|
शादी करने के बाद रणवीर अपनी दुल्हन दीपिका को लेकर मुंबई लौटे थे|
Akhiyaan Milavanga Song: अरिजीत की आवाज़ में ‘कमांडो 3’ का रोमांटिक गाना
यहां फिर दो रिसेप्शन पार्टी रखी गईं, जिनमें बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की|
साल 2013 में दोनों पहली बार भंसाली की ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ में नजर आए थे| यहीं से दोनों के बीच प्यार हुआ|
दीपिका और रणवीर ने एक साथ 4 फिल्मों में काम किया है|
‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के बाद दोनों ‘फाइनडिंग फैनी’, ‘बाजीराव-मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ में नजर आए|
अब यह जोड़ी फिल्म ‘83’ में एक बार फिर नजर आने वाली है|
Good Newz Trailer Alert : प्रेग्नेंट लड़कियों के बीच फंसे अक्षय, देखें फर्स्ट लुक
-Hriday Kumar
