भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने प्रशंसकों का बहुत ख्याल रखते हैं। जब बात यूपी-बिहार के लोगों की होती है तो खेसारी लाल हर समस्या में उनके साथ खड़े दिखाई देते हैं। इन दिनों, बिहार में बाढ़ ने कई जिलों में स्थिति खराब कर दी है। पटना में बाढ़ की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है| लगभग तीन फीट बाढ़ का पानी भरा हुआ है| राज्य में अब तक 100 लोगों की जान जा चुकी है (Khesari Lal Yadav Support Bihar Flood)| बिगड़े हालातों को संभालने के लिए खेसारी लाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामने आए हैं|
Nache Nagin Gali Gali Movie : रितेश पांडे की फिल्म Youtube पर हिट
#BiharFloods #PatnaRains ~ Bihar is suffering from heavy floods but no celebrity are twitting about it. There are no intellectuals holding placard for help ❤️.
Why? Because it doesn't serve their political agenda. Please pray? and donate for Bihar. @NitishKumar @girirajsinghbjp pic.twitter.com/rAOLYuyvB9— Rãhul Sàw ?? (@MaasSaw) September 29, 2019
खेसारी लाल यादव ने फेसबुक पर एक वीडियो जारी किया है| इस वीडियो में उन्होंने घोषणा की है कि वे बाढ़ पीड़ितों तक राहत साम्रगी पहुंचाएंगे| वीडियो में खेसारी बाबू कह रहे हैं, “बिहार में अभी बाढ़ से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है| मैं आप सबसे अपील करता हूं कि सिर्फ फेसबुक पर मैसेज न करें, लोगों की मदद (Khesari Lal Yadav Support Bihar Flood) के लिए भी आगे बढ़ें| हमारी टीम वहां पहुंचेगी और लोगों के लिए जरूरतों के समान बांटेगी| लगभग पांच हजार लीटर दूध और 20 हजार लीटर पीने का पानी और भी समान बिहार के लोगों के लिए भेजा है|”
गौरतलब है कि, खेसारी लाल यादव से पहले आम्रपाली दुबे, मनोज बाजपेयी और पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बच्चन, ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए बिहार पीड़ितों के लिए मदद की गुहार लगाई है|
जरूर देखें खेसारी लाल यादव की यह धमाकेदार फिल्म
Khesari Lal Yadav द्वारा इस दिन पोस्ट की गई मंगलवार, 1 अक्तूबर 2019
बात करें खेसारी लाल यादव की तो वे भोजपुरी सिनेमा के काफी लोकप्रिय स्टार हैं| उनकी फिल्मों ने दर्शकों को दीवाना बनाया हुआ है| Bhojpuri Cinema Screen And Stage Awards 2019 में खेसारी लाल को फिल्म संघर्ष क लिए बेस्ट अभिनेता का अवार्ड दिया गया| खेसारी लाल यादव की पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ थी जो साल 2011 में आई थी| इसी फिल्म के हिट होने के बाद ही उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपनी ख़ास पहचान बना ली थी|
Babu Babu Song : पवन सिंह की नई फिल्म, पहला गाना रिलीज़…
-Hriday Kumar
