कई बार अपनी पोस्ट की वजह से बड़े-बड़े सितारे ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं| सोशल मीडिया यूज़र्स ने बड़े-बड़े सितारों को ट्रोल किया है| इसी लिस्ट में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar Troll On Social Media) का नाम भी शामिल हो गया है| हाल ही में कनाडा में एक स्पीच देते हुए अक्षय ने कनाडा में बसने की बात कही| बस यही बात हिन्दुस्तानियों को पसंद नहीं आई और उन्होंने अक्की को ट्रोल करना शुरू कर दिया|
अक्षय ने कनाडा में अपने फैंस से बात करते हुए कहा कि टोरंटो उनका घर है| वे बॉलीवुड से रिटायर्ड होने के बाद वहीं अपना घर बसाएंगे| अक्षय की कनाडा की नागरिकता को लेकर कई बार उन पर सवाल उठे हैं| उनके विकिपीडिया प्रोफाइल में उल्लेख किया गया था कि वे भारत में जन्मे कनाडाई अभिनेता हैं, लेकिन उनके बयान में यह बात सुनकर अक्षय के भारतीय फैंस का पारा (Akshay Kumar Troll On Social Media) बढ़ गया है|
https://twitter.com/RealHistoryPic/status/1076910626520420352
इस वीडियो पर कमेंट्स में लोग अक्षय कुमार को गद्दार और देशद्रोही कह रहे हैं| एक यूज़र ने लिखा, “देख लो देशभक्ति को कैसे कैश किया जाता है|” वहीं एक अन्य यूज़र ने कहा, “कनाडा माता की जय”| अक्की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है|
गौरतलब है कि अक्षय कुमार पिछले कुछ दिनों से देशभक्ति आधारित फिल्में कर रहे हैं| अक्षय ‘टॉयलेट-एक प्रेम कथा’, ‘एयरलिफ्ट’ और ‘गोल्ड’ जैसी फिल्में कर चुके हैं| उनकी ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं| हाल ही में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म ‘2.0’ को भी दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया| इस फिल्म में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी नज़र आए थे| यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार कर रही है| फिल्म ‘2.0’ अब तक 185 करोड़ का कारोबार कर चुकी है|
देशभक्ति से सराबोर है अक्षय कुमार की गोल्ड, जरुर देखें
चीन में सलमान से आगे निकले अक्षय कुमार
मिल गया बॉलीवुड को नया अक्षय कुमार

1 Comment
Pingback: Download Full HD The Accidental Prime Minister Movie Trailer Free