# मध्यप्रदेश की ऊर्जा राजधानी सिंगरौली को कहा जाता है।
# मध्यप्रदेश की पर्यटन और ग्रीष्मकालीन राजधानी पचमढ़ी को कहा जाता है।
# मध्यप्रदेश की मैग्नीज राजधानी बालाघाट को कहा जाता है।
# मध्यप्रदेश की संस्कृति राजधानी जबलपुर को कहा जाता है।
# मध्यप्रदेश के एकमात्र ऋतु वैधशाला इंदौर में है।
# मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में गांजा का उत्पादन होता है एवं मंदसौर में अफीम का उत्पादन किया गया है।
# मध्यप्रदेश में देश का पहला रत्न परिष्कृत केंद्र जबलपुर में स्थापित है।
# एशिया का पहला शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय ग्वालियर में स्थापित किया गया है।
# एशिया का सबसे बड़ा सोयाबीन संयंत्र उज्जैन मे है
# चांदनी ताप विद्युत केंद्र नेपानगर ( बुराहानपुर ) मे स्थापित है ।
# देश का पहला आपदा प्रबंधन संस्थान भोपाल में है।
# प्रदेश का पहला जल विद्युत केंद्र गांधी सागर जल विद्युत केंद्र ( मंदसौर ) चम्बल नदी पर स्थित हैं।
# भारत का एकमात्र मानव संग्रहालय भोपाल में है।
# भारत का पहला रामायण कला संग्रहालय मध्यप्रदेश के ओरछा में स्थापित है।
# भारत का प्रथम आप्टिकल फाइबर कारखाना मंडीद्वीप मे स्थापित किया गया है।
# भोपाल एक्सप्रेस देश की पहली ट्रेन है जिसे आई एस ओ 9001 प्रमाण पत्र दिया गया है।
# भोपाल गैस दुर्घटना ( 3 दिसंबर, 1984 ) में मिथाइल आइसो साइनेट नामक गैस का रिसाव हुआ था।
# मध्यप्रदेश का विदिशा जिला भारत का सेंटर पांइट कहलाता है।
# मध्यप्रदेश के सांची स्थित बौद्ध स्तूप का निर्माण सम्राट अशोक ने पक्की ईंटों से कराया था।
# मध्यप्रदेश के सिंगरौली ( बैढ़न ) में विंध्यांचल ताप विद्युत केंद्र स्थापित है।
# मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग गठन करने वाल देश का पहला राज्य है।
# विश्व प्रसिद्ध होल्योडोरस का गरूड स्तंभ विदिशा में स्थित है।
# मध्य प्रदेश राज्य में कपास के लिए सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिला कौन सा है? खरगोन
# मध्यप्रदेश में रेलवे स्प्रिंग बनाने का कारखाना कहां स्थित है? ग्वालियर
# मध्यप्रदेश में कत्था बनाने के कारखाने स्थित है? शिवपुरी मुरैना
# मध्यप्रदेश वनों का पूर्ण राष्ट्रीयकरण करने वाला पहला राज्य हैं।
# मध्यप्रदेश स्थित ग्वालियर के किले को जिब्राल्टर आफ इंडिया कहा जाता है।
# मप्र मानव विकास रिपोर्ट तैयार करने वाला देश का पहला राज्य हैं।
# रानी लक्ष्मीबाई की समाधि, तानसेन का मकबरा एवं मोहम्मद गौस का मकबरा ग्वालियर में स्थित हैं।
# विकलांग पुनर्वास केंद्र जबलपुर में स्थापित किया गया है।
General Knowledge : सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न
