# सफेद फास्फोरस को पानी में रखा जाता है।
# चाँदी विद्युत का सर्वोत्तम चालक होता है।
# पृष्ठ तनाव के कारण पानी की बूँदे गोल हो जाती हैं।
# राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को मनाया जाता है।
# कार्बन डाइऑक्साइड गैस ग्रीन हाऊस प्रभाव के लिए प्रमुख उत्तरदायी गैस है।
# ओजोन मंडल पराबैंगनी किरणोँ को अवशोषित कर पृथ्वी के जीवोँ की रक्षा करता है।
# कार्बन डाइऑक्साइड का प्रयोग आग बुझाने के लिए किया जाता है।
# परावर्तन के कारण हमें वस्तुएँ दिखाई देती हैं।
# आसंजक बल के द्वारा लिफाफे पर डाक टिकट चिपकी रहती है।
# एन्थ्रेसाइट प्रकार का कोयला उत्तम गुणवत्ता का होता है। इसमें कार्बन सर्वाधिक मात्रा में होता है।
# द्रव्यमान का मात्रक किलेग्राम तथा भार का मात्रक न्यूटन होता है।
# पारा, सिजियम, गैलियम द्रव धातु होते हैं, शेष ठोस धातु होते हैं।
# –40° सेन्टीग्रेड तथा –40° फॉरेनहाइट समान होते हैं।
# सोयाबीन में सर्वाधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।
# प्रोटीन की कमी से– क्वाशिओस्कारे तथा मेरेस्मस रोग हो जाते हैं।
# सोडियम स्वतंत्र अवस्था में जल उठता है, अतः इसे केरोसीन में रखा जाता है।
# भू-परत में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्त्व ऑक्सीजन है।
# समतल दर्पण में वस्तु का प्रतिबिम्ब समान दिखाई देता है जिसका उपयोग घरोँ में किया जाता है।
# उत्तल दर्पण मोटर वाहन चालक उपयोग में लेते हैं।
# चिकित्सक कान, नाक, गले आदि के आंतरिक भागोँ की जाँच के लिए अवतल दर्पण का प्रयोग करते हैं।
# सोडियम बाइकार्बोनेट को बैकिँग सोडा कहा जाता है।
# परमाणु बम नाभिकीय विखंडन पर आधारित है।
# लाल, हरा तथा नीला प्राथमिक रंग हैं।
# पहला हृदय प्रत्यारोपण डॉ. क्रिस्टियन बर्नार्ड द्वारा किया गया था।
# भारी जल परमाणु भट्टी में मंदक के रूप में प्रयुक्त होता है।
# एबी रूधिर वर्ग वाले मानव को सार्वत्रिक ग्राही तथा ओ रूधिर वर्ग वाले मानव को सार्वत्रिक दाता कहते हैं।
# लाल रूधिर कणिकाओँ का निर्माण अस्थिमज्जा में होता है तथा श्वेत रूधिर कणिकाओँ का निर्माण अस्थिमज्जा, प्लीहा व लसिका कोशिकाओँ में होता है।
# रक्त का लाल रंग हीमोग्लोबिन नामक प्रोटीन में मौजूद लौह तत्त्व के कारण होता है।
# क्लोरोफार्म का प्रयोग निश्चेतक (बेहोश करने वाला पदार्थ) के रूप में किया जाता है।
# मानव शरीर में 206 हड्डियाँ होती हैं।
# टंगस्टन सबसे कठोर पदार्थ होता है।
# एंजाइम विशेष प्रकार के प्रोटीन होते हैं।
# यकृत मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि होती है।
# लाल रुधिर कणिकाएँ केन्द्रक विहीन कोशिकाएँ होती हैं।
# वायुमंडल में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्त्व नाइट्रोजन है।
# स्टैथोस्कोप से हृदय की धड़कनोँ को सुना जा सकता है।
# 0° केल्विन तापक्रम को परम शून्य तापमान कहते हैं। –273° से. का केल्विन में मान 0° केल्विन होता है।
– Ranjita Pathare
