यदि महंगी ब्याज दरों के कारण आप अपने सपनों का आशियाना नहीं बना पा रहे हैं या महंगी दरों के कारण कोई प्रॉपर्टी नहीं खरीद पा रहे हैं तो अब आप खुश हो जाइए, जल्द ही होम लोन सस्ता हो सकता है| दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में रेपो रेट को घटने (RBI Cuts Repo Rate) का फैसला किया है|
भारतीय रिजर्व बैंक की कार्रवाई
रेपे रेट में बदलाव (RBI Cuts Repo Rate)
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता आज हुई पहली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में बड़ा फैसला लिया गया| RBI ने रिवर्स रेपो रेट में बदलाव किया है| इसमें 0.25 की कटौती की है| यह दर 6.50% से घटाकर 6.25% कर दी गई है| इससे पहले अगस्त 2018 में आरबीआई ने रेपो दर को 0.25 प्रतिशत बढाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया था| इसी दर पर वह बैंकों को एक दिन के लिए उधार देता है|
गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि 2019-20 में देश की विकास दर 7.4 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है| वित्त वर्ष 2018-19 के लिये यह अनुमान 7.2 प्रतिशत रखा गया है| वहीं महंगाई दर के 2019-20 की पहली छमाही में 3.2 से लेकर के 3.4 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है|
भारतीय रिजर्व बैंक ने मचाया तहलका
आरबीई की मॉनेटरी पॉलिसी के सभी 6 सदस्यों ने ब्याज दरों पर आउटलुक सख्त (कैलिब्रेटिंग टाइटनिंग) से न्यूट्रल करने के पक्ष में वोट दिया| आगे भी दरों में कमी हो सकती है| आरबीआई ने मार्च तिमाही के लिए महंगाई दर का अनुमान घटाकर 2.8% कर दिया है| अगले वित्त वर्ष (2019-20) की पहली छमाही में महंगाई दर 3.2 से 3.4% रहने की उम्मीद जताई है|
विश्व बैंक लाया भारत के लिए खुशख़बरी…
क्या होती है रिवर्स रेपो रेट
RBI द्वारा आई RRR यानी रिवर्स रेपो रेट में कमी की गई है| यह वह दर होती है जिस पर बैंकों को उनकी ओर से आरबीआई (RBI) में जमा धन पर ब्याज (Interest rates) मिलता है| रिवर्स रेपो रेट (Reverse Repo Rate) बाजारों में नकदी की तरलता को नियंत्रित करने में काम आती है|
– रंजीता
रहें हर खबर से अपडेट, ‘टैलेंटेड इंडिया’ के साथ| आपको यहां मिलेंगी सभी विषयों की खबरें, सबसे पहले| अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए आज ही डाउनलोड करें Download Hindi News App और रहें अपडेट| ‘टैलेंटेड इंडिया’ की ख़बरों को फेसबुक पर पाने के लिए पेज लाइक करें – Talented India News