आगामी विधानसभा में भाजपा पर हार का खतरा मंडराने लगा है| इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा हाईकमान के सर्वे में कई विधायकों का प्रदर्शन निराश करने वाला है| मध्यप्रदेश की जमीनी हकीक़त टटोलने के लिए हुए इस सर्वे में यह बात साफ़ हो चुकी है कि प्रदेश में भाजपा की हालत बेहद खराब है। यदि पार्टी मौजूदा 165 विधायकों के भरोसे फिर से 2018 का विधानसभा चुनाव लड़ती है तो 100 से ज्यादा विधायकों को हार का सामना करना पड़ सकता है। सर्वे रिपोर्ट में 104 विधायकों पर सीधे तौर पर हार का खतरा सामने आया है। इन विधायकों में शिवराज सरकार के कई मंत्री भी शामिल हैं।
इनमें 70 विधायक तो ऐसे हैं, जिनका टिकट कटना लगभग तय हो चुका है जबकि 30 विधायकों को खराब परफॉर्मेंस के बावजूद टिकट मिल सकता है, लेकिन उनकी जीत-हार का फैसला विपक्ष के प्रत्याशी चयन पर निर्भर करेगा। इस रिपोर्ट के बाद अब भाजपा हाईकमान खुद चुनाव में मैदान संभालने की तैयारी में है|
अधिकतर विधायक पहली बार वाले
वर्तमान विधानसभा में भाजपा के 165 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 57, बहुजन समाज पार्टी के 4 और निर्दलीय 3 विधायक हैं। 229 निर्वाचित विधायकों में से 113 विधायक पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। खास बात यह है कि पहली बार चुनकर विधानसभा पहुंचने वाले भाजपा के 64 विधायक हैं। इनमें से करीब 40 से ज्यादा विधायकों पर हार का खतरा है। हाईकमान के सर्वे में नए विधायकों की क्षेत्र में जनता पर पकड़ कमजोर हुई है।
इन विधानसभा सीटों पर हार का खतरा
श्योपुर दुर्गालाल विजय
सुबलगढ़ मेहरबान सिंह रावत
जौरा सूबेदार सिंह रजौधा
भिंड नरेन्द्र सिंह कुशवाह
मेहगांव चौधरी मुकेश सिंह
ग्वालियर (ग्रामीण) भारत सिंह कुशवाह
ग्वालियर (पूर्व) मायासिंह (मंत्री)
गुना पन्नालाल शाक्य
बीना महेश राय
सुरखी पारूल साहू
सागर शैलेन्द्र जैन
बंडा हरवंश राठौर
टीकमगढ़ केके श्रीवास्तव
पृथ्वीपुर अनीता नायक
चंदला आरडी प्रजापति
बिजावर पुष्पेन्द्रनाथ पाठक
मलहरा रेखा यादव
पथरिया लखन पटेल
दमोह जयंत मलैया (मंत्री)
हटा उमादेवी खटीक
गुनौर महेन्द्रसिंह
रामपुर बघेलान हर्षसिंह (मंत्री)
सेमरिया नीलम मिश्रा
त्योंथर रमाकांत तिवारी
सिंगरौली रामलल्लू वैश्य
देवसर राजेन्द्र मेश्राम
धौहनी कुंवरसिंह टेकाम
जयसिंह नगर प्रमिलासिंह
जैतपुर जयसिंह मरावी
अनूपपुर रामलाल रौतेल
मानपुर मीनासिंह
बरगी प्रतिभासिंह
सीहोरा नंदनी मरावी
बिछिया पंडितसिंह धुर्वे
कटंगी केडी देशमुख
गोटेगांव कैलाश जाटव
नरसिंहपुर गोविंदसिंह पटेल
चौरई रमेश दुबे
सौंसर नानाभाऊ मोहोड़
मुलताई केडी देशमुख
घोड़ाडोंगरी मंगलसिंह धुर्वे
होशंगाबाद डॉ. सीतासरन शर्मा
सिवनी मालवा सरताजसिंह
पिपरिया ठाकुरदास नागवंशी
उदयपुरा रामकिशन पटेल
विदिशा कल्याणसिंह ठाकुर
शमशाबाद सूर्यप्रकाश मीणा (मंत्री)
बैरसिया विष्णु खत्री
सुसनेर मुरलीधर पाटीदार
शाजापुर अरुण भीमावद
सोनकच्छ राजेन्द्र फूलचद्र वर्मा
बागली चंपालाल देवड़ा
पंधाना योगिता बोरकर
नेपानगर मंजू राजेन्द्र दादू
बड़वाह हितेन्द्रसिंह सोलंकी
जोबट माधोसिंह डावर
सरदारपुर वेलसिंह भूरिया
मनावर रंजना बघेल
धरमपुरी कालूसिंह ठाकुर
बदनावर भंवरसिंह शेखावत
देपालपुर मनोज पटेल
इंदौर क्षेत्र क्रमांक-3 ऊषा ठाकुर
महिदपुर बहादुरसिंह चौहान
तराना अनिल फिरोजिया
घट्टिया सतीश मालवीय
उज्जैन दक्षिण मोहन यादव
बडऩगर मुकेश पंडया
सैलाना संगीता चारेल
गरोठ चंदरसिंह सिसौदिया
मनासा कैलाश चावला
इन सीटों पर रहेगी कशमकश
सुमावली नीटू सत्यपाल सिकरवार
मुरैना रुस्तमसिंह (मंत्री)
ग्वालियर जयभानसिंह पवैया(मंत्री)
सेंवढ़ा प्रदीप अग्रवाल
भांडेर घनश्याम पिरौनिया
पोहरी प्रहलाद भारती
चाचौड़ा ममता मीणा
खुरई भूपेन्द्रसिंह(मंत्री)
नरयावली प्रदीप लारिया
निवाड़ी अनिल जैन
छतरपुर ललिता यादव (मंत्री)
पन्ना कुसुम महदेले (मंत्री)
सतना शंकरलाल तिवारी
मैहर नारायण त्रिपाठी
देवतालाब गिरीश गौतम
सीधी केदार शुक्ल
मुड़वारा संदीप जायसवाल
जबलपुर पूर्व अंचल सोनकर
जबलपुर उत्तर शरद जैन (मंत्री)
पनागर सुशील कुमार
निवास रामप्यारे कुलस्ते
वारासिवनी डॉ. योगेन्द्र निर्मल
नरसिंहपुर जालमसिंह पटेल (मंत्री)
छिंदवाड़ा चौधरी चंद्रभानसिंह
भोजपुर सुरेन्द्र पटवा (मंत्री)
सांची गौरीशंकर शेजवार (मंत्री)
सिलवानी रामपालसिंह(मंत्री)
खरगोन बालकृष्ण पाटीदार (मंत्री)
सेंधवा अंतरसिंह आर्य (मंत्री)
पेटलावद निर्मला भूरिया
इंदौर-4 मालिनी गौड़
मंदसौर यशपालसिंह सिसौदिया
नीमच दिलीपसिंह परिहार
जावद ओमप्रकाश सकलेचा
