राजस्थान में विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुका है| इस बार राजस्थान में किसकी सरकार बनेगी, इसका चुनाव जनता करने को तैयार है| 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के लिए मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है, लेकिन कई जगह पर मुकाबले के त्रिपक्षीय हो जाने की अटकलें लग रही हैं| वहीं एक सीट पर प्रत्याशी के निधन के कारण आज केवल 199 सीटों पर मतदान हो रहा है| इस बार 2,274 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं| मतदान के लिए दो लाख से ज्यादा ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जा रहा है| राज्य में शांति स्थापित करने के लिए 1,44,941 जवानों को तैनात किया गया है, जिसमें केंद्रीय सुरक्षा बलों की 640 कंपनियां शामिल हैं| राज्य में कुल 387 नाके और चेकपोस्ट लगाए गए हैं|
राजस्थान में मतदान खत्म, 72.14 फीसद हुई वोटिंग
बूथ कैप्चरिंग का प्रयास
भरतपुर ज़िले की नदबई विधानसभा क्षेत्र के सैडोली गांव में मतदान के दौरान कुछ लोग बूथ कैप्चरिंग का प्रयास कर रहे थे| पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है|
59.43% मतदान
दोपहर 3 बजे तक प्रदेश में 59.43% मतदान पूर्ण हो चुका है|
https://twitter.com/ANI/status/107098616221758668
सीकर में बढ़ा विवाद
सीकर के फतेहपुर में सुभाष स्कूल में बने बूथ पर दो पक्षों में झगड़ा बढ़ गया| बदमाशों ने गाड़ियों में आग लगा दी, जिससे आधे घंटे तक मतदान नहीं हो सका| पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पुन: मतदान शुरू हुआ|
Rajasthan: Vehicles were set ablaze&vandalised in a clash which broke out b/w 2 groups at polling booth at Subhash school in Sikar's Fatehpur today. Voting remained affected for 30 minutes. Miscreants were later removed from spot by police&voting resumed. #RajasthanElections pic.twitter.com/x6nQChT0vR
— ANI (@ANI) December 7, 2018
कई बूथों पर ईवीएम में खराबी
मतदान के दौरान कई बूथों पर ईवीएम में खराबी आने से मतदाता परेशान हुए, उन्हें घंटों लाइन में रहकर इंतजार करना पड़ा|
42 प्रतिशत मतदान
दोपहर 1 बजे तक 42 प्रतिशत मतदान पूर्ण|
समर्थकों में भिड़ंत
सीकर में दो दलों के समर्थकों में भिड़ंत, दो लोग घायल|
दो गुटों में झड़प
फतेहपुर शेखावटी में दौरान दो गुटों में झड़प हुई|मौके पर भारी पुलिसबल तैनात| पुलिस ने किया लाठीचार्ज, एक घायल|
97 वर्षीय नागेंद्रसिंह चौहान और उनकी 85 वर्षीय पत्नी युवराज कुंवर ने झलवार में एक मतदान केंद्र में मतदान किया|
Rajasthan: 97-year-old Nagender Singh Chouhan and his 85-year-old wife Yuvraj Kuwar cast their votes at a polling station in Jhalawar. #RajasthanElections2018 pic.twitter.com/omyvnWauMS
— ANI (@ANI) December 7, 2018
जोधपुर के राजघराने के गजसिंह और उनकी पत्नी ने सरदारपुरा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र पर किया मतदान
Erstwhile royals of Jodhpur, Gaj Singh and his wife cast their votes at polling booth no. 194 in Sardarpura constituency. #RajasthanElections2018 pic.twitter.com/i3Y0zL4yxL
— ANI (@ANI) December 7, 2018
105 वर्षीय प्रत्याशी ने किशनपुरा में किया मतदान| उनके परिवार वालों ने अव्यवस्था की की शिकायत| परिवारवालों का कहना है कि मतदान केंद्र के अंदर बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की भी व्यवस्था नहीं है|
Shajha, a 105-year-old woman casts her vote at a polling booth in Kishanpura, Jaipur. Family says,"There is no facility of wheel chair in this polling booth. We had to carry her inside the polling station so that she could vote." #RajasthanElections2018 pic.twitter.com/WnVkaEfuQB
— ANI (@ANI) December 7, 2018
22 प्रतिशत मतदान
राजस्थान में 11 बजे तक 22 प्रतिशत मतदान पूर्ण हो गया| घंटों इंतज़ार के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया मतदान |
मतदाताओं ने हंगामा किया
जालौर के अहोर में मतदान बूथ संख्या पर 253 और 254 में मतदाताओं ने हंगामा किया| इस मतदान केंद्र में ईवीएम में खराबी की वजह से वोटिंग रुकी हुई है|
Rajasthan: Voters create ruckus at polling booth no. 253 and 254 in Ahor constituency of Jalore as voting has been halted following EVM malfunction. #RajasthanElections2018 pic.twitter.com/v67aloFU9B
— ANI (@ANI) December 7, 2018
केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल हुए परेशान
बीकानेर के मतदान केंद्र संख्या 172 पर वोट डालने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल को ईवीएम खराब होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा| वे वोट डालने के लिए घंटों मतदान केंद्र के बाहर खड़े होकर ईवीएम ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं| हालांकि बाद में यहां ईवीएम को बदल दिया गया| उसमें कुछ तकनीकी खामी आने के कारण मतदान नहीं हो पा रहा था, लेकिन अभी तक वे वोट नहीं डाल पाए हैं|
पोलिंग बूथ नंबर 172 की ईवीएम बदली
Rajasthan: EVM is being replaced at polling booth no. 172 in Bikaner's Kisamidesar following a technical issue. #RajasthanElections2018 pic.twitter.com/0JnXXALwuE
— ANI (@ANI) December 7, 2018
90 वर्षीय प्रत्याशी ने किया मतदान
A 90-year-old man arrives at polling booth no. 104 in Sardarpura constituency of Jodhpur district to cast his vote. #RajasthanElections2018 pic.twitter.com/qIu3HDA3YQ
— ANI (@ANI) December 7, 2018
Rajasthan Home Minister Gulab Chand Kataria offers prayers at Shiv temple in Udaipur before casting his vote. #RajasthanElections2018 pic.twitter.com/SAxF1UPc8e
— ANI (@ANI) December 7, 2018
केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धनसिंह राठौर ने किया मतदान
केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धनसिंह राठौर ने भी मताधिकार का प्रयोग किया| उन्होंने जयपुर के वैशाली नगर के पोलिंग बूथ संख्या 252 पर जाकर वोट डाला| मतदान करने के बाद उन्होंने कहा, “चुनाव में नेतृत्व बहुत महत्वपूर्ण होता है| भाजपा ने सत्ता की नहीं, विकास की राजनीति की है, राष्ट्रीय मुद्दे चुनाव पर असर डालते हैं|”
#RajasthanAssemblyelection2018: Union Minister Rajyavardhan Singh Rathore casts his votes at polling booth 252 in Vaishali Nagar, Jaipur. pic.twitter.com/R0KqDbn95I
— ANI (@ANI) December 7, 2018
सीएम राजे ने डाला वोट
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने झालावाड़ के मतदान केंद्र 31-ए पर मतदान किया| उन्होंने वहां कहा कि जनता ने हमारे काम को देखा है| इसी के साथ राजे से सभी ने मतदान की अपील भी की|
Rajasthan CM Vasundhara Raje casts her vote at polling booth no. 31A in Jhalrapatan constituency of Jhalawar. #RajasthanElections2018 pic.twitter.com/DRJVYFkBb4
— ANI (@ANI) December 7, 2018
पीएम ने की जनता से अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से मतदान करने की अपील की| उन्होंने कहा, “राजस्थान में आज मतदान का दिन है| राज्य के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में अवश्य भाग लें और भारी संख्या में मतदान करें|”
#RajasthanElections2018: #Visuals from a polling station in Jodhpur; voting for the state assembly elections will start at 8 am pic.twitter.com/l4auvINK9H
— ANI (@ANI) December 7, 2018
बूथ नंबर 249 और 142 पर ईवीएम खराब
जयपुर के सिविल लाइंस के बूथ नंबर 249 और 142 पर ईवीएम खराब होने से कुछ देर की लिए मतदान रोक दिया गया| इसी के साथ सांगानेर, बस्सी, किशनपोल, मालवीय नगर, झोटवाड़ा और विद्याधर नगर में भी ईवीएम की खराबी की शिकायतें मिली है|
#RajasthanElections2018: #Visuals from a Pink polling booth in Jhalawar; voting for the state assembly elections will start at 8 am pic.twitter.com/NNWn8PSxqF
— ANI (@ANI) December 7, 2018
11 दिसंबर को मप्र में बनेगी कांग्रेस सरकार
चुनाव परिणाम से पहले ईवीएम हैकर गिरफ्तार
हम राजस्थान में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे : शाह
