राजस्थान में सुबह 10:30 बजे अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री पद (Ashok Gehlot To Take Oath)और सचिन पायलट को राजस्थान के उपमुख्यमंत्री पद(Sachin Pilot To Take Oath) की शपथ दिलाई जाएगी| शपथग्रहण समारोह से पहले अशोक गहलोत ने कहा कि घोषणा-पत्र उनकी प्राथमिकता है| वे जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे| तीन राज्यों में नई सरकार के मुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण आज है और सबसे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री शपथ लेने वाले हैं| इस समारेाह में 15 राजनीतिक दलों की मौजूदगी में गहलोत और पायलट शपथ ग्रहण करेंगे|
सुबह 11.09 बजे : शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न| जयपुर में जश्न का माहौल|
सुबह 11.07 बजे : मंच पर दिखा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन
सुबह 11.07 बजे : अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने ली पद और गोपनीयता की शपथ| गहलोत बने सीएम और पायलट बने डिप्टी सीएम|
सुबह 11.06 बजे : सचिन पायलट ने ली शपथ, बने राजस्थान के नए उप मुख्यमंत्री
सुबह 11.02 बजे : गहलोत ले रहे शपथ
सुबह 10.42 बजे : सिंधिया और फारूक अब्दुल्ला पहुंचे
नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला और मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहुंचे|
सुबह 10.40 बजे : अशोक गहलोत और सचिन पायलट थोड़ी देर में लेंगे शपथ|
सुबह 10.25 बजे : मंच पर पूर्व सीएम मौजूद
Rajasthan: Former CM Vasundhara Raje, Congress leader Jitin Prasad and other leaders at the swearing-in ceremony of CM designate Ashok Gehlot and Deputy CM designate Sachin Pilot in Jaipur. pic.twitter.com/pQB5TOCVI6
— ANI (@ANI) December 17, 2018
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे भी मंच पर मौजूद हैं| कांग्रेस और भाजपा के कई नेता कार्यक्रम स्थल पर मौजूद|
सुबह 10.20 बजे : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी जयपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे|
सुबह 10.15 बजे : अशोक गहलोत और सचिन पायलट कार्यक्रम स्थल पर बस से पहुंचे|
सुबह 10.10 बजे : राहुल गांधी, मनमोहनसिंह सहित कई नेता पहुंचे|
सुबह 10.05 बजे : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंची| इनके साथ ही शरद पवार, डीएमके चीफ एम के स्टालिन ने बहन कनिमोझी भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं|
शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयुपर पहुंच चुके हैं| यहां वे एयरपोर्ट से शपथ ग्रहण समारोह स्थल अलबर्ट हॉल जा रहे हैं|
सुबह 9.45 बजे : समारोह में दिखेगी विपक्षी एकता
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला सहित विपक्ष के कई अहम नेता समारोह में शिरकत कर सकते हैं|
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह : अल्बर्ट हॉल और अतिथियों का पहुंचना जारी, भाजपा नेता भी पहुंच रहे शपथ ग्रहण समारोह में| कैलाश मेघवाल और राजेन्द्र राठौड़ समारोह में पहुंच चुके हैं|
सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट दोनों बच्चों के साथ पहुंचीं अल्बर्ट हॉल|
सचिन पायलट ने शपथ लेने से पहले क्या कहा
राज्य के उप-मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने से पहले सचिन पायलट ने कहा, “राज्य और यहां के लोगों के लिए नई शुरूआत है| राज्य की जनता ने हमारे उपर विश्वास किया है और आज से ही हमारा काम शरू होता है, जैसे ही कैबिनेट का गठन होता है, हम अपने वादों को पूरा करने के लिए काम शुरू कर देंगे| हम जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए काम करेंगे|” इस समारोह का सीधा प्रसारण राजस्थान के हर जिले में दिखाई दें, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है| इसके लिए प्रदेशभर में 300 स्क्रीन लगाई गई हैं|
आखिर कौन हैं, जो सीएम कमलनाथ को लला बोल रहे हैं?
राजस्थान के अगले आलाकमान होंगे गहलोत
नेता, जिनके नाम सीएम की दौड़ में

5 Comments
Pingback: VHP Attacks On PM Narendra Modi : मोदी सरकार पर निशाना साधा...
Pingback: Madhya Pradesh Political News In Hindi : मध्यप्रदेश में 24 मंत्री शपथ लेंगे
Pingback: Kamal Nath Swearing Ceremony LIVE Updates : मध्यप्रदेश शपथ ग्रहण समारोह
Pingback: Madhya Pradesh Latest NewsIn Hindi : मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री पद की शपथ
Pingback: Declaration Of Byelection In Rajasthan : रिक्त पदों पर उपचुनाव