मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव आखिरकार संपन्न हो गए। उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है। राज्य की कुर्सी पर कौन बैठेगा, इसका फैसला 11 दिसंबर को होगा परंतु राजनीतिक गलियारों में हलचल मची है। हर कोई अपनी-अपनी जीत की भविष्यवाणी कर रहा है। ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने कांग्रेस के एजेंडे की तुलना भाजपा से कर जनता को कांग्रेस को आगे बताया है।
https://www.youtube.com/watch?v=BYZZ7cXbM48
पूर्व सीएम दिग्विजय ने अपने ट्विटर के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है कि मतदान में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रति उनकी मेहनत और समर्थन के लिए आभार। ईश्वर ने चाहा तो सरकार बनेगी। नर्मदे हर। वहीं उन्होंने सरकार बनने के बाद कांग्रेस का क्या एजेंडा है, इसका ज़िक्र भी किया। दिग्विजय ने युवाओं के रोज़गार, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था और कृषि सहित कई दावे किए। वहीं उन्होंने भाजपा का एजेंडा भी बताया।
https://twitter.com/digvijaya_28/status/1067966090012020736
कांग्रेस का एजेंडा
– युवकों और साधनहीन परिवारों को रोज़गार।
– उच्च स्तर की शिक्षा।
– उच्च स्तर की स्वास्थ्य व्यवस्था।
– महिलाओं का सम्मान।
– कृषि उपज का लागत के आधार पर उचित मूल्य।
– उच्च स्तर का इन्फ्रास्ट्रक्चर।
– भारतीयों में एकता और देश की अखंडता।
https://twitter.com/digvijaya_28/status/1067963402696499200
भाजपा का एजेंडा
– राम मंदिर का विवाद चलता रहे।
– हज़ारों करोड़ की मूर्तियां बनवाओ।
– हनुमानजी को भी जाति वर्ग में सीमित करो।
– विज्ञान को पीछे करो और किंवदंतियों को आगे।
– हर चुनाव में जनता को जुमलों के आधार पर सपने दिखाते रहो।
