हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने बल्ला छोड़कर राजनीति का हाथ थामा| बता दें कि पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भाजपा में शामिल हो गए हैं| वहीं अब खबर है कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary May Join Congress) ने भी राजनीति में उतरने का मन बना लिया है| जी हाँ..! अपने ठुमकों से युवाओं को दीवाना बनाने वाली सपना अब राजनेताओं को घायल करने की तैयारी कर रहीं हैं| जानकारी के अनुसार सपना चौधरी बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) को टक्कर दे सकती हैं|
Lok Sabha Election 2019 : चुनाव जिताएंगे मायावती के ये धुरंधर
कयास लगाए जा रहे हैं कि, कांग्रेस उन्हें मथुरा से हेमा मालिनी (Hema Malini) के खिलाफ प्रत्याशी बना सकती (Sapna Choudhary May Join Congress) हैं| यदि ऐसा होता है तो मथुरा सीट पर चुनावी जंग देखना काफी दिलचस्प होगा| कुछ दिन पहले सपना कांग्रेस के हेड क्वार्टर पहुंची थीं, जिसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगें हैं कि सपना कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं| बता दें कि सपना ने एक बार देश के प्रधानमंत्री की आलोचना की थी|
Lok Sabha Elections 2019 : भाजपा की दूसरी लिस्ट चौंकाने वाली
इसी के साथ सपना ने कांग्रेस की तारीफ भी की थी| एक बार उन्होंने कहा था कि, वे सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी को काफी पसंद करती हैं और उनसे मिलना चाहती हैं| उन्होंने यह भी कहा था कि कांग्रेस ने इतने सालों से देश को संभाले रखा है| सपना ने साथ ही यह भी कहा कि जो लोग उनके गानों को पसंद करते हैं जरूरी नहीं कि उनको वोट भी दें|
बता दें की सपना चौधरी की लोकप्रियता दिन दोगुनी और रात चौगुनी बढ़ती जा रही है| सपना भोजपुरी, पंजाबी और बॉलीवुड की फिल्मों में भी अपने डांस से कमाल दिखा चुकी हैं| हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया है| उनकी फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफ़ेक्ट’ इस साल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था| वहीं अब यदि सपना राजनीति के मैदान में उतरती हैं तो देखते हैं कि वह यहां अपना कमाल दिखा पाती हैं या नहीं|
Lok Sabha Election 2019 : चुनाव जिताएंगे मायावती के ये धुरंधर
रहें हर खबर से अपडेट, ‘टैलेंटेड इंडिया’ के साथ| आपको यहां मिलेंगी सभी विषयों की खबरें, सबसे पहले| अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए आज ही डाउनलोड करें Download Hindi News App और रहें अपडेट| ‘टैलेंटेड इंडिया’ की ख़बरों को फेसबुक पर पाने के लिए पेज लाइक करें – Talented India News
