देश के बड़े पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं| इस विधानसभा चुनाव को आने वाले लोकसभा चुनाव 2019 का सेमीफाइनल बताया जा रहा है| इन पांच राज्यों की सीट के आधार पर यह आसानी से तय हो जाएगा कि देश में अबकी बार, किसकी सरकार बनने वाली है| मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अभी भाजपा का कब्ज़ा है वहीं तेलंगाना में टीआरएस और मिज़ोरम में कांग्रेस की सत्ता है|
11 दिसंबर को होगा फैसला
11 दिसंबर को यह फैसला हो जाएगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बनेगी| वहीं ओपिनियन पोल भी विभिन्न राज्यों में राजनीतिक हालात को समझने के लिहाज से बेहद अहम होते हैं|
मध्यप्रदेश
प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं| वर्ष 2013 में हुए चुनाव में भाजपा की झोली में 168 सीटें आई थीं, जिसके बाद शिवराजसिंह चौहान तीसरी बार सीएम बने थे| इस बार भी भाजपा की ओर से सीएम शिवराज को ही सीएम पद के लिए दावेदारी दी गई है| राज्य में 28 नवंबर को मतदान हुए थे|
राजस्थान
राजस्थान में विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं, लेकिन चुनाव 199 सीटों के लिए हुए हैं| इसमें भाजपा को 163 सीटें मिली थीं और वसुंधराराजे सिंधिया सीएम बनी थीं| उस समय कांग्रेस को केवल 21 सीटें मिली थीं| इस बार सचिन पायलट को सीएम पद का दावेदार माना जा रहा है| राज्य में आज यानी 7 दिसंबर को वोटिंग हुई|
छत्तीसगढ़
राज्य में 90 विधानसभा सीट हैं, जहां लगातार तीन बार से भाजपा का कब्जा है| अभी राज्य में रमनसिंह सीएम हैं| पिछले चुनाव में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को 41 सीटों से संतोष करना पड़ा था| राज्य में 2 चरणों में 12 नवंबर और 20 नवंबर को चुनाव हुआ था|
तेलंगाना
तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटें हैं| पिछले चुनाव में वहां तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को 90 सीटें और कांग्रेस के हिस्से में 13 सीटें आई थीं| तब के. चंद्रशेखर राव को सीएम बनाया गया था| राज्य में 7 दिसंबर को ही मतदान हुआ|
मिजोरम
यहां सबसे कम विधानसभा सीटें हैं| पिछली बार हुए मतदान में कांग्रेस ने 34 सीटों पर जीत हासिल की थी| इसके बाद कांग्रेस के ललथनहवला को मुख्यमंत्री बनाया गया था| इस राज्य में भाजपा के स्टार प्रचारक पीएम मोदी, अमित शाह और तमाम बड़े नेताओं ने एड़ी-चोटी का बल लगा दिया|
‘एबीपी न्यूज़’ चैनल के अनुसार, मध्यप्रदेश का एक्जिट पोल, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े, किसकी बन सकती है सरकार?
मध्यप्रदेश का एक्जिट पोल : 230 /230 : भाजपा -94 , कांग्रेस – 126 , अन्य – 10
‘आज तक’ चैनल के अनुसार
मध्यप्रदेश का एक्जिट पोल : 230 : भाजपा – 102-120, कांग्रेस 104- 122, अन्य – 4-7
चम्बल रीजन
भाजपा – 10
कांग्रेस- 21
अन्य – 3
महाकौशल
भाजपा -39
कांग्रेस – 41
अन्य – 19
मालवा – उत्तर
भाजपा – 33
कांग्रेस – 29
अन्य – 1
विंध्य रीजन
भाजपा – 20
कांग्रेस – 33
अन्य – 03
‘आज तक’ चैनल का राजस्थान का एक्जिट पोल : कुल 199 सीटें
भाजपा – 119-141
कांग्रेस – 55-72
अन्य – 4–11
ज़ी न्यूज़ चैनल के अनुसार मध्यप्रदेश का एक्जिट पोल : कुल 230 सीटें भाजपा – 126 कांग्रेस – 89 अन्य – 15
‘एबीपी न्यूज़’ चैनल के अनुसार छतीसगढ़ का एक्जिट पोल : कुल 90 सीटें भाजपा – 38 कांग्रेस – 42 अन्य – 20
टाइम्स नाऊ-सीएनएक्स चैनल के अनुसार छत्तीसगढ़ का एक्जिट पोल : कुल 90 सीटें भाजपा – 46 कांग्रेस – 35 अन्य – 09
न्यूज़ नेशन चैनल के अनुसार छत्तीसगढ़ का एक्जिट पोल : कुल 90 सीटें भाजपा – 40 कांग्रेस – 42 अन्य – 08
टाइम्स नाऊ-सीएनएक्स चैनल के अनुसार मिज़ोरम का एक्जिट पोल : कुल 40 सीटें एमएनएफ- 18
कांग्रेस- 16 अन्य- 6
‘सी-वोटर’ के अनुसार मिज़ोरम का एक्जिट पोल : कुल 40 सीटें
एमएनएफ- 16-20, कांग्रेस- 14-18, ज़ेडपीएम- 3-7 अन्य- 0-3
‘इंडिया टुडे चैनल’ के अनुसार तेलंगाना का एक्जिट पोल : कुल 199 सीटें
भाजपा – 05 कांग्रेस – 27 टीआरएस – 85 अन्य – 02
तेलंगाना विधानसभा चुनाव : वोटिंग जारी
राजस्थान चुनाव : वोटिंग शुरू, जनता करेगी फैसला
11 दिसंबर को मप्र में बनेगी कांग्रेस सरकार

5 Comments
Pingback: Congress Mega Show In Delhi : दिल्ली में 10 दिसंबर को विपक्ष करेगी शक्ति प्रदर्शन
Pingback: Police Lathicharge On Voters In Rajasthan Election : उत्पात से लाठी गांव में तनाव
Pingback: Assembly Election Exit Polls 2018 : एग्जिट पोल – सबसे बड़ा सर्वेयर मैं! : सीएम
Pingback: Assembly Election Result 2018 : विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए इंतज़ार !
Pingback: Madhya Pradesh Assembly Election 2018 : सरताजसिंह का अब क्या होगा ?