छत्तीसगढ़ कैबिनेट के नए चेहरे : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का वनवास खत्म हो गया। सरकार बनते ही कांग्रेस में कवायद शुरू हो गई है। आखिर कौन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेगा। वहीं कौन से विधायक मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। इस पर प्रदेश में चर्चाएं हो रही है। सीएम पद के चार बड़े दावेदार भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत और ताम्रध्वज साहू हैं। ऐसे में इनमें से कोई मुख्यमंत्री बनता है तो बाकी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएंगे।
ये हो सकते हैं छत्तीसगढ़ कैबिनेट के नए चेहरे
– सत्यनारायण शर्मा
सत्यनारायण शर्मा दिग्विजय सिंह और अजीत जोगी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके है। शर्मा का नाम विधानसभा स्पीकर के तौर पर माना जा रहा है।
– रविंद्र चौबे
रविंद्र चौबे के नाम की चर्चा विधानसभा स्पीकर में आगे है।
– धनेंद्र साहू
धनेंद्र साहू अजीत जोगी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वहीं प्रदेश के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। प्रदेश में किसान नेता के तौर पर जाने जाते हैं।
– अमितेश शुक्ल
अमितेश शुक्ल जोगी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। पार्टी आलाकमान से बेहतर संबंध होने के कारण शुक्ल का मंत्री बनना तय माना जा रहा है।
– कवासी लखमा
लखमा लागातर चौथी बार विधायक बनकर आए हैं। आदिवासी नेता और संगठन में अच्छी पकड़ के कारण लखमा मंत्रिमंडल के सदस्य बन सकते हैं।
– मनोज मंडावी
मनोज मंडावी जोगी सरकार में राज्यमंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही उन्हें कद्दावर आदिवासी नेता के तौर पर जाना जाता है।
– अरुण वोरा
दुर्ग शहर से चुनाव जीते अरुण वोरा विधायक बने है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के पुत्र हैं।
– खेलसाय सिंह
खेलसाय सिंह अनुभवी विधायक है। खेलसाय सरगुजा संभाग से आते हैं, उनका दावा भी मंत्रिमंडल में मजबूत स्थिति में है।
इस कारण रमनसिंह ने खोई सीएम की कुर्सी…
जनता के यॉर्कर से बोल्ड हुए रमनसिंह
जीत के बाद कुर्सी के लिए लड़ाई
