छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम : छत्तीसगढ़ पर अगले 5 वर्ष कौन राज करेगा यह तस्वीर आज साफ़ हो जाएगी| विधानसभा के लिए 12 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान कराया गया था| इसके लिए मतगणना शुरू हो चुकी है| छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 विधानसभा सीटों पर 76.3 फीसदी मतदान हुए हैं| कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर है| परिणाम के बाद यह भी तय हो जाएगा कि अजीत जोगी की पार्टी बसपा से मिलकर किंगमेकर बन पाती है या नहीं? सबसे तेज परिणाम जानने के लिए बने रहे टेलेंटेड न्यूज़ के साथ|
अभी तक 64 सीटों के रिजल्ट आ गए हैं और 51 में कांग्रेस को जीत मिली है| छत्तीसगढ़ में जादुई आंकड़ा 46 था और कांग्रेस उससे आगे निकल चुकी है| वहीं महज 8 सीट पर भाजपा की जीत हासिल हुई है| 5 सीट जेसीसीजे को मिली है|
मल्लिकाअर्जुन खड़गे को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ का पर्यवेक्षक नियुक्त किया
कांग्रेस को मिला बहुमत, अबतक 48 सीटें जीती
आज भारत जीत गया और अहंकार हार गया। छत्तीसगढ़ की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मेहनत को सलाम।#CongressWinsBIG pic.twitter.com/vGelK3s3Bi
— Congress (@INCIndia) December 11, 2018
अंतागढ़ से कांग्रेस के अनूप नाग, जशपुर के पत्थलगांव से कांग्रेस के रामपुकार सिंह ठाकुर, कोरिया के बैकुंठपुर से कांग्रेस की अंबिका सिंहदेव जीती|
छत्तीसगढ़ में 33 सीटों के नतीजे आ गए हैं. कांग्रेस ने 29 सीट जीत ली हैं. बीजेपी को 3 और अजीत जोगी की पार्टी जेसीसीजे को एक सीट मिली है|
सुकमा में कोंटा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा की जीत।
नारायणपुर से कांग्रेस के चन्दन कश्यप जीते|
25 सीटों पर परिणाम आ चुके हैं, कांग्रेस ने 21 सीटों पर कब्ज़ा जमा लिया है| भाजपा ने 3 और जनता कांग्रेस ने 1 सीट जीत ली है|
भिलाईनगर से कांग्रेस के युवा नेता देवेन्द्र यादव की जीत
बिलासपुर की मरवाही, ककताव तखतपुर की पांच ईवीएम में खराबी आई|
पीएल पूनिया ने कहा, जनता के सामने धन, रिश्वत, लालच कुछ नहीं टिकता| छत्तीसगढ़ में जो नतीजे आए हैं वह सबके लिए एक मार्गदर्शक हैं| इस जनादेश को हम विनम्रता से स्वीकार करते हैं| जनता ने हमें अधिकार नहीं कर्तव्य दिया है| भाजपा ने वादे किए थे, लेकिन वह कुछ नहीं कर सके| हमने जो वादे किए हैं उस पर जनता ने भरोसा दिखाया है| राहुल गांधी ने सबके सामने किसानों और नौजवानों, आदिवासियों और महिलाओं के बारे में जो प्रस्ताव रखा उस पर लोगों ने विश्वास किया है| नया सीएम चुनने की प्रकिया कल से रायपुर में शुरू होगी|
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चुनाव परिणामों पर प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान कहा, “पिछले 15 साल में प्रदेश की जनता के लिए बेहतर करने का प्रयास किया| यह विधानसभा चुनाव मेरे नेतृत्व में लड़ा गया था, इसलिए इस हार की जिम्मेदारी भी मैं लेता हूं| पिछले 15 साल में प्रदेश की जनता ने मुझे भरपूर प्यार दिया और सहयोग किया, जिसके लिए मैं जनता को धन्यवाद देता हूं|” उन्होंने इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है|
अंबिकापुर से कांग्रेस प्रत्याशी व नेता प्रतिपक्ष रह चुके टीएस सिंहदेव चुनाव जीते।
नवागढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी दयालदास बघेल पीछे चल रहे हैं|
अकलतरा से बसपा प्रत्याशी और अजीत जोगी की बहू रिचा जोगी आगे चल रही हैं|
मरवाही सीट से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रमुख अजीत जोगी की जीत।
राजनांदगांव में छह चरणों की मतगणना के बाद रमन सिंह 9000 से ज्यादा वोटों से आगे| हर राउंड में ले रहे हैं बढ़त|
भाजपा प्रत्याशी कुरूद से मंत्री अजय चन्द्राकर जीते।
गरियाबंद जिले के बिन्द्रानवागढ़ से भाजपा प्रत्याशी डमरूधर पुजारी को जीत मिली।
भाजपा सरकार में मंत्री महेश गागड़ा की हार, बीजापुर से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमशाह मंडावी को जीत।
राजिम विधानसभा सीट से कांग्रेस के अमितेश शुक्ल की जीत।
चित्रकोट विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जैन की जीत।
जगलदपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रेखचंद जैन की जीत।
कांग्रेस के वृहस्पति सिंह रामानुजगंज सीट से जीते।
– कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शाम पांच बजे दिल्ली में प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे। पांच राज्यों के चुनाव परिणामों पर करेंगे बात।
खरसिया से कांग्रेस प्रत्याशी उमेश पटेल की जीत।
Chhattisgarh Congress state President Bhupesh Baghel and Congress General Secretary in charge PL Punia @IndianExpress pic.twitter.com/DGsy5kwqTc
— Dipankar Ghose (@dipankarghose31) December 11, 2018
अंबिकापुर से कांग्रेस प्रत्याशी टीएस सिंहदेव की जीत।
लुन्द्रा से कांग्रेस की जीत भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव बन सकते हैं मुख्यमंत्री।
अजीत जोगी बड़ी जीत की ओर अग्रसर।
रायपुर : काग्रेस ऑफिस पहुंचे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल| राज्य में हमें उम्मीद से ज्यादा सीट मिल रही हैं| अब हाई कमांड तय करेगा कि कौन राज्य का मुख्यमंत्री बनेगा|
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने खोला खाता
छत्तीसगढ़ के सीतापुर से कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत चुनाव जीत गए हैं| भगत ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी भाजपा उम्मीदवार प्रोफेसर गोपाल राम को 30 हजार से ज्यादा वोटों से हराया|
प्रेमनगर 9 वे राउंड में 6500 वोट से कांग्रेस आगे।
कांकेर में 7वें राउंड की गिनती के बाद तीनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं| कांकेर से कांग्रेस प्रत्याशी शिशुपाल शोरी 3160 वोटों से आगे चल रहे हैं| भानुप्रतापपुर में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मंडावी 10142 वोटों से आगे चल रहे हैं| अंतागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी अनूप नाग 4742 वोटों से आगे चल रहे हैं|
रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के सामने छाया सन्नाटा| कांग्रेस 63 सीटों से आगे, भाजपा 15 सीटों से आगे|
दोपहर 2:30 : बिलासपुर की मरवाही सीट से जकांछ प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी 15746 वोट से आगे चल रहे हैं|
दोपहर 2:00 : कांग्रेस 63 सीटों से आगे, भाजपा 21 सीटों से आगे, जनता कांग्रेस 5 सीटों से आगे, अन्य 1 सीट पर आगे|
दोपहर 1:25 : कांग्रेस 66 सीटों से आगे, भाजपा 18 सीटों से आगे, जनता कांग्रेस 5 सीटों से आगे, अन्य 1 सीट पर आगे|
दोपहर 1:20 : आठवें राउंड में रायगढ विधानसभा से रोशनलाल अग्रवाल भाजपा 1850 से आगे, खरसिया में कांग्रेस के उमेश पटेल 4580 से आगे, धरमजयगढ़ से लालजीत राठिया कांग्रेस प्रत्याशी 11617 से आगे, लैलुंगा से चक्रधर सिदार कांग्रेस 15715 से आगे और सारंगढ से कांग्रेस उत्तरी जांगडे 5380 मतों से आगे|
नारायणपुर में सातवें राउंड के बाद की स्थिति भाजपा के केदार कश्यप- वोट 13065
कांग्रेस – चंदन कश्यप – वोट 21636
यहां कांग्रेस प्रत्याशी चंदन कश्यप 8571 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं|
दोपहर 1:00 : रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न।
दोपहर 12:50 : बीजापुर में पांचवे राउंड के बाद 7016 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम शाह मंडावी आगे चल रहे हैं|
दोपहर 12:30 : जगदलपुर – बस्तर जिले की 6 ईवीएम मसीन खराब, दिखाई नहीं दे रहे आकड़े| चौथे और पांचवे राउंड की गिनती के दौरान आई खराबी| पूरे राउंड समाप्त के बाद होगी खराब ईवीएम से होगी गिनती|
दोपहर 12:10 : अकलतारा विधानसभा के तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी सौरभसिंह रिचा जोगी से 2018 वोट से आगे
मध्यप्रदेश भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी माना छत्तीसगढ़ में बनेगी कांग्रेस की सरकार
दोपहर 12:00 : कांग्रेस 62 सीट से आगे, भाजपा 19 सीट से आगे, जनता कांग्रेस 9 सीट से आगे
सुबह 11:40 : निर्वाचन आयोग के अनुसार: कांग्रेस 53 सीट से आगे, भाजपा 16 सीट से आगे, जनता कांग्रेस 4 सीट से आगे
सुबह 11: 30 : भाजपा के लिए बुरी खबर कांग्रेस ने 62 सीटों पर बढ़त बना ली है| भाजपा 19 सीट पर और जनता कांग्रेस 8 सीट से आगे है|
निर्वाचन आयोग के अनुसार: कांग्रेस 40 सीट से आगे, भाजपा 15 सीट से आगे, जनता कांग्रेस 5 सीट से आगे
सुबह 10:50 : भाजपा 26, कांग्रेस 57, अन्य 07
निर्वाचन आयोग के अनुसार: कांग्रेस 13 सीट से आगे, भाजपा 4 सीट से आगे, जनता कांग्रेस 1 सीट से आगे
सुबह 10.12 बजे मरवाही सीट पर अजीत जोगी आगे
सुबह 10.10 बजे – दिल्ली कांग्रेस ऑफिस के बाहर जश्न शुरू
सुबह 10 बजे – रमन सिंह राजनांदगांव से आगे हो गए हैं. वहीं अजीत जोगी की बहू रिचा अकलतारा सीट से आगे हो गए हैं
सुबह 9:48 : मरवाही सीट पर अजीत जोगी पीछे भाजपा आगे
सुबह 9:30 : भाजपा 30, कांग्रेस 50, अन्य 7 सीट
सुबह 9 .10 बजे : मरवाही से अजीत जोगी आगे
सुबह 9 बजे : राजनन्दगांव से रमनसिंह पीछे,करुण शुक्ला आगे
सुबह 8:52 : भाजपा 22 सीट, कांग्रेस 20 सीट
सुबह 8.34 : भाजपा 18 सीट, कांग्रेस 18 सीट
LIVE: मिजोरम चुनाव परिणाम
Indore Election Result 2018 Live : पाएं हर पल की अपडेट
तेलंगाना : TRS और कांग्रेस 1-1 सीट से आगे
राजस्थान में मतों की गिनती शुरू
Madhya Pradesh Election Result 2018 : कांटे की टक्कर

6 Comments
Pingback: Madhya Pradesh Election Result 2018 Live Updates: मध्यप्रदेश चुनाव परिणाम
Pingback: Telangana Election Results 2018 Live Updates : तेलंगाना चुनाव परिणाम
Pingback: Talented View On Assembly Election Result 2018 : चुनाव नतीजा
Pingback: Telangana Assembly Eection Result 2018 LIVE : तेलंगाना में टीआरएस की जीत तय
Pingback: Madhya Pradesh Election 2018 Winner List Live: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम
Pingback: Chhattisgarh Assembly Election Result 2018 Updates: सत्ता की कुर्सी