छत्तीसगढ़ चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं। इस बीच बड़ी संख्या में दावेदारों ने अपनी ताल ठोकना शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सबसे बड़ी खबर यह है कि राजनांदगांव के सांसद और सीएम रमनसिंह के पुत्र अभिषेकसिंह पंडरिया से चुनाव लड़ सकते हैं।
बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ.रमनसिंह ने 30 फीसदी युवाओं को टिकट देने पर विचार किए जाने की बात कही थी। वहीं कांग्रेस भी युवाओं पर फोकस कर रही है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में कांग्रेस युवाओं को मौका देकर नया दांव लगा सकती है। बता दें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल द्वारा संगठन के अध्यक्ष व महापौर को विधानसभा चुनाव नहीं लड़वाए जाने के फैसले के बाद पार्टी में अंदरूनी कलह सामने आई है। कांग्रेस संगठन में कई युवा चेहरे हैं, जो संगठन की जवाबदारी संभाल रहे हैं।
इनमें रायपुर शहर अध्यक्ष विकास उपाध्याय, बेमेतरा से आशीष छाबड़ा, राजनांदगांव से नवाज़ खान, भिलाई से देवेंद्र यादव और जगदलपुर से महापौर जतिन जायसवाल जैसे युवा चेहरे विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।
इन नेताओं ने जताई दावेदारी
कांग्रेस
रायपुर पश्चिम से विक्रम उपाध्याय, सुबोध हरितवाल
रायपुर उत्तर से अजित कुकरेजा
रायपुर दक्षिण से एजाज ढेबर, सतनाम सिंह पनाग
भिलाई से देवेंद्र यादव
राजनांदगांव से निखिल द्विवेदी, जितेंद्र मुदलियार
खल्लारी से अंकित बागबहारा
धमतरी से आनंद पवार
बस्तर कांकेर से नरेश ठाकुर
बिलासपुर मस्तुरी से महेंद्र गंगोत्री
भाजपा
पंडरिया से अभिषेक सिंह
बसना से पियूष मिश्रा
बेलतरा से सुशांत शुक्ला, हर्षिता पाण्डेय
रायपुर ग्रामीण से अमित साहू
रायपुर उत्तर से राजेश पाण्डेय, योगी अग्रवाल
कवर्ध से विजय शर्मा
खैरागढ़ से विक्रांत सिंह
खरसिया से कमल गर्ग
कांकेर से किरण उसेंडी

1 Comment
Pingback: सीपी जोशी को सीएम बनाने की मांग - Talentedindia