राजस्थान और मध्यप्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में राज्याभिषेक की तैयारी की जा रही है| तीनों राज्यों में कांग्रेस की जीत के बाद राजस्थान में अशोक गहलोत और मध्यप्रदेश में कमलनाथ की ताजपोशी के बाद छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के राजतिलक की तैयारी की जा रही है| राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज शाम पांच बजे भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री के पद की शपथ(Bhupesh Baghel Oath Taking LIVE Updates) दिलाएंगी| कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह और पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी.चिदंबरम शामिल होने वाले हैं|
शाम 6.37 बजे : राष्ट्रीय गान की धुन के साथ समारोह का समापन
शाम 6.35 बजे : ताम्रध्वज साहू को राज्यपाल ने दिलाई मंत्री पद की शपथ
शाम 6.30 बजे : टीएस सिंह देव को राज्यपाल ने दिलाई मंत्री पद की शपथ
शाम 6.29 बजे : छत्तीसगढ़ में सीएम पद की शपथ की सभी औपचारिकताएं संपन्न
शाम 6.28 बजे : राज्यपाल ने दिलाई भूपेश बघेल को पद और गोपनीयता की शपथ|
शाम 6.27 बजे : राज्यपाल दिलवा रही शपथ
शाम 6.25 बजे : शपथ ग्रहण शुरू
शाम 6.24 बजे : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पहुंची, राष्ट्रगान की धुन बजाई गई|
शाम 6. 20 बजे : मंच पर मौजूद सभी नेताओं का स्वागत|
शाम 6.16 बजे : मंच पर दिखी कांग्रेस की एकता| भूपेश बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष से अपने परिवार का कराया परिचय|
शाम 6.14 बजे : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दिलाएगी पद और गोपनीयता की शपथ|
शाम 6.10 बजे : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ भूपेश बघेल और अन्य नेता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे|
शाम 6.00 बजे : इनडोर स्टेडियम में शीर्ष नेताओं का इंतज़ार| 8 हजार क्षमता वाला स्टेडियम पूरा भर चुका है, लोगों की भीड़ स्टेडियम के बाहर भी है|
अजीत जोगी और डॉ. रमनसिंह के बाद छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्यमंत्री होंगे भूपेश बघेल| अजीत जोगी नवंबर 2000 से 2003 और डॉ. रमन सिंह 2003 से अब तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे|
शाम 5.50 बजे : छतीसगढ़ी भाषा में शपथ ले सकते हैं भूपेश बघेल|
शाम 5.45 बजे : पूर्व सीएम रमनसिंह और पूर्व कृषि मंत्री पहुंचे|
शाम 5.37 बजे : राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट नवीन जिंदल, राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया सभी कार्यक्रम स्थल के लिए एयरपोर्ट से निकले|
शाम 5.30 बजे : राजीव शुक्ला, पूर्व पीएम मनमोहनसिंह, नारायण स्वामी, गुरदास कामथ, मल्लिकार्जुन खड़गे, नवजोतसिंह सिद्धू, प्रमोद तिवारी, फारुख अब्दुल्ला सहित सभी नेता बस में सवार|
शाम 5.16 बजे : भूपेश बघेल ने किया सभी का स्वागत|
शाम 5.15 बजे : एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल पर बस से जाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष और अन्य नेता|
शाम 5.10 बजे : एयरपोर्ट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अन्य नेताओं का इन्तज़ार कर रहे थे| सभी नेताओं के आने का सिलसिला जारी|
दोपहर 4.50 बजे : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी रायपुर पहुंची|
दोपहर 4.40 बजे : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रायपुर पहुंचे, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह उनके साथ मौजूद|
शपथ ग्रहण में खास मेहमानों को लाने के लिए एयरपोर्ट पर खास बस तैयार|
कार्यक्रम स्थल की तस्वीरें
दोपहर 4.35 बजे : कांग्रेस के कई नेता एयरपोर्ट पर मौजूद
दोपहर 4.20 बजे : प्रदेश में वीआईपी के आने का सिलसिला जारी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पहुंचेंगे| छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले आज भूपेश बघेल ने इंडोर स्टेडियम का जायजा लिया| यह भी कहा जा रहा है कि भूपेश बघेल के साथ आज दो अन्य मंत्री भी शपथ ले सकते हैं|
दोपहर 4.15 बजे : भूपेश बघेल एयरपोर्ट पहुंचे
दोपहर 3.15 बजे : रायपुर में बारिश की वजह से भूपेश बघेल का शपथ ग्रहण स्थान बदल दिया गया| अब यह कार्यक्रम साइंस कॉलेज ग्राउंड के बजाय बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होगा|
छत्तीसगढ़ के होने वाले सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं| कुछ देर में राहुल गांधी रायपुर पहुंचने वाले हैं|
LIVE : मध्यप्रदेश शपथ ग्रहण समारोह
भूपेश बघेल ने कांग्रेस में ला दी आंधी
राजस्थान शपथ ग्रहण समारोह LIVE

4 Comments
Pingback: 1984 Anti-Sikh Riots Updates: सज्जन कुमार को उम्रकैद की सज़ा
Pingback: Chief Minister Of Chhattisgarh Bhupesh Baghel Decision: किसानों का कर्ज़ माफ
Pingback: Madhya Pradesh Latest NewsIn Hindi : मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री पद की शपथ
Pingback: Haryana Nagar Nigam Election Chunav Result 2018 LIVE : हरियाणा नगर निगम चुनाव